दत्तात्रेय जयंती पर अनसूया माता मंदिर में लगता है मेला, मेलार्थियों को रहती है निशुल्क रहने व खाने की व्यवस्था–
गोपेश्वर: सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए हंस कल्चरल संस्था ने संतानदायिनी अनसूया माता मंदिर के समीप दत्तात्रेय देवभूमि भंडारा ट्रस्ट को उनकी धर्मशाला में श्रद्धालुगणों के लिए रात्रि विश्राम व्यवस्था हेतु करीब 50 कंबल भेंट किए गए हैं। गढ़वाल सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और संस्था के गढ़वाल प्रभारी पदमेंद्र बिष्ट उर्फ टेगू भाई द्वारा कोटद्वार में ट्रस्ट के सदस्यों को कंबल भेंट किए।
संस्था के अध्यक्ष नमन तिवारी व सदस्यों ने संस्था का आभार प्रकट किया है। साथ ही हंस कल्चरल संस्था के भोले जी महाराज व माता मंगला के लंबे जीवन की कामना की है। गोपेश्वरके पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, प्रेम प्रकाश विश्नोई व अन्य ट्रस्ट के सदस्यों ने हंस कल्चरल संस्था का आभार जताया गया है।