कैबिनेट के फैसले: इंटर कॉलेज में रिक्त ​शिक्षकों के पदों पर होगी 1500 संविदा ​शिक्षकों की नियु​क्ति–

by | Dec 4, 2023 | कैबिनेट, देहरादून | 0 comments

कई अन्य फैसले भी लिए गए, गौरा देवी कन्या धन योजना की धनरा​शि​ भी मिलेगी, हेलीपेड पर नया फैसला–

देहरादून: कैबिनेट की सोमवार को आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। राजकीय हाई स्कूल और राजकीय इंटर कॉलेज में रिक्त पड़े​शिक्षकों के पदों के सापेक्ष 1500 नए ​शिक्षकों की तैनाती की जाएगाी। ​इन​शिक्षकों को प्रतिवादन 200 से 250 रुपये मिलेंगे।

सिलक्यारा में हुए विश्व के सबसे बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद संदेश भेजने पर सहमति बनीं। इसके बाद देश के तीन राज्य राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत पर वधाई दी गई। राष्ट्रीय खेलों के लिए भी धन्यवाद दिया गया। कैबिनेट ने निर्णय लिया कि गौरा देवी कन्या धन योजना के शेष बचे अभ्थर्थियों को जल्द योजना के तहत धनरा​शि का लाभ मिल जाएगा। परिवहन विभाग में चालक लाइसेंस लेने पर यूजर चार्ज पर सौ रुपये जमा करना होगा। कैबिनेट के अन्य फैसलों में गोविंद बल्लभ पंत संस्थान कीर्तिनगर में 0.4 हेक्टेयर जमीन निशुल्क मिलेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में आसानी से हेलीपेड के लिए भूमि नहीं मिल पाती है।

ऐसे में निजी लोगाें की भूमि लेने पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि निजी लोग यदि हेलीपेड बनाने के लिए आगे आते हैं तो उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। भू स्वामी अपनी जमीन हेलीपेड के लिए लीज पर दे सकेगा या खुद हेलिपैड बनाने पर उसे पचास फीसदी सब्सिडी मिलेगी। कैबिनेट ने फैसला लिया कि उत्तराखंड न्यायिक सेवा नियमावली में संशोधन होगा। सिविल न्यायाधीश वरिष्ठ कहा जायेगा।

उत्तराखंड उच्चतर न्यायिक सेवा नियमावली में संशोधन पर भी मुहर लगा दी गई है। प्रदेश में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना लाई गई। 1142 सड़कें जो मुख्य मार्ग से नहीं जुड़ी हैं, उन्हें भी मुख्य मार्ग से जोड़ा जाएगा। फैसला लिया गया कि अब प्रदेश में जमीन की रजिस्ट्री वर्चुअल भी हो सकेगी।

Latest News

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...
error: Content is protected !!