50 लोगों को उद्यम स्थापित करने के लिए मिलेगा 1 करोड़ 92 लाख का बैंक ऋण, प्रवासियों और बेरोजगारों के लिए है यह योजना–

by | Jul 12, 2021 | चमोली, स्वरोजगार | 0 comments

गोपेश्वर। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत प्रवासियों एवं स्थानीय बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु सोमवार को हुए साक्षात्कार में 50 युवाओं को 1 करोड़ 92 लाख की स्वरोजगार योजनाओं की मंजूरी दी गई। एमएसवाई के तहत पाल्ट्री, डेयरी, रेडीमेड गारमेंट, बकरी पालन, फूड प्रोसेसिंग, रेस्टोरेंट, जनरल स्टोर, मोटर रिपेयर इत्यादि क्षेत्र में स्वरोजगार के लिए जनपद के 70 आवेदकों को बुलाया गया था। साक्षात्कार में 50 आवेदक शामिल हुए। जिला स्तरीय समिति ने युवाओं की प्रतिभा का बारीकी से परख करते हुए स्वरोजगार के लिए ऋण आवंटन को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्र्तगत विनिर्माण, सेवा व्यवसाय की सभी गतिविधियों के लिए राष्ट्रीयकृत बैकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि बेरोजगार युवाओं को अपने घर में ही स्वरोजगार मिल सके। समिति ने चयनित लाभार्थियों को एक सप्ताह के भीतर अपने दस्तावेज संबधित बैंक में जमा कराने को कहा गया। ताकि जल्द से जल्द ऋण आवंटन हो सके। जिला उद्योग केंन्द्र के सहायक प्रबंधक बद्रीप्रसाद सती ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत सेवा, व्यवसाय, उद्योग आदि विभिन्न क्षेत्रों में स्वरोजगार के लिए 25 प्रतिशत सब्सिडी पर 10 लाख तक का ऋण दिया जा रहा है। जिसमें सामान्य अभ्यर्थी को 10 प्रतिशत मार्जिन मनी तथा अनुसूचित जाति व जनजाति के अभ्यर्थियों को 5 प्रतिशत मार्जिन मनी पर स्वरोजगार के लिए ऋण स्वीकृत किया जाता है। 

Latest News

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
error: Content is protected !!