चमोली- दो हादसों में एक की मौत, दो घायल–

by | Aug 23, 2021 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

चमोली। जोशीमठ क्षेत्र में हुई दो दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो युवक घायल हुए हैं। सोमवार को देर शाम जोशीमठ पालिका क्षेत्र में एक व्यक्ति पालिका बाजार के समीप सीढ़ियों से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस टीम की ओर से घायल व्यक्ति को ‌सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, जोशीमठ तोली नाला को जोड़ने वाले मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल  हो गए। हादसे में जोशीमठ के समीप चांई गांव का युवक विक्की पंवार और जसवीर पंवार घायल हो गए। दोनों युवकों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर बेस अस्पताल श्रीनगर रैफर कर दिया गया है। जोशीमठ के नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में जाकर घायल युवाओं का हालचाल जाना।

Latest News

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...
error: Content is protected !!