चमोली: भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका धीरज साहू और कांग्रेस का पुतला–

by | Dec 9, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

जोशीमठ नगर के मुख्य तिराहे पर आग के हवाले किया साहू का पुतला, विरोध में किया प्रदर्शन–

जोशीमठ: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की राज्यसभा सांसद धीरज साहू के दस ठिकानों पर छापेमारी में 300 करोड़ से अधिक का काला धन बरामद होने पर धीरज साहू व कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन भी किया गया।

जोशीमठ मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल सकलानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य तिराहे पर प्रदर्शन कर धीरज साहू का पुतला फूंका। भाजपा ओबीसी मोर्चे के जिलाध्यक्ष विजय कपरुवाण ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से भ्रष्टाचार में फंसी है। पुतला दहन में मंडल के जिला मंत्री लक्ष्मण फरकिया, मंडल महामंत्री प्रदीप नौटियाल, सौरभ राणा, मुकेश नौटियाल के सा​थ ही कई पदा​धिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने कांग्रेस के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!