चमोली: 19 ग्रामीणों पर चल रहा केस जिला न्यायालय ने किया खारिज–

by | Dec 10, 2023 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

राष्ट्रीय लोक अदालत में आया मामला, मुख्य प्रतिवादी प्रकाश चंद्र डिमरी ने बताया ग्रामीणों की जीत–

गोपेश्वर: उत्तराखंड राज्य वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण नैनीताल के निर्देश पर जिला वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण चमोली के तत्वाधान में नौ दिसंबर को जिला न्यायालय सहित कर्णप्रयाग, जोशीमठ, थराली तथा गैरसैंण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में लंगासू में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने के विरोध में ग्रामीणों के आंदोलन के दौरान अनुज्ञापी को नुकसान हो गया था, जिस पर उन्होंने मामला न्यायालय में दर्ज किया। ग्रामीणों की मांग चंडिका मंदिर के समीप दुकान संचालन न करने की थी।

बाद में आबकारी विभाग ने दुकान को मंदिर से दूर ​शिफ्ट कर दिया था, जिसे देखते हुए न्यायालय की ओर से मामले को खारिज कर दिया गया है। इस मामले में 19 ग्रामीणों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। मुख्य प्रतिवादी प्रकाश चंद्र ​डिमरी ने बताया कि ग्रामीणाें की मांग भी पूरी हो गई है। दुकान को मंदिर के समीप से हटा दिया गया है। सभी 19 ग्रामीणों के विरुद्ध चल रहे मामले को न्यायालय ने खारिज कर दिया है।

जिसमे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली की बेंच में 19 मामलों का निस्तारण, न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली की बेंच में 16 मामलों का निस्तारण, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कर्णप्रयाग की बेंच में 16 मामलों का निस्तारण, न्यायिक मजिस्ट्रेट जोशीमठ में दो मामलों का निस्तारण, न्यायिक मजिस्ट्रेट थराली मैं 11 मामलों का निस्तारण तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट गैरसैंण की बैंच में पांच मामलों का निस्तारण किया गया जिसमे जनपद चमोली से कुल 69 मामलों का निस्तारण किया गया। जिसमें 16594998(एककरोड़ पैंसठ लाख चौरानबे हजार नौ सौ अठनाबे रुपए) का अर्थदंड वसूला गया। बैंक प्री लिटिगेशन के 85 मामलों का भी आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया जिसमेें 8723038 (सतासी लाख तेईस हजार अड़तीस रुपए) का अर्थ दंड प्राप्त किया गया।

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!