अपने पति और बच्चे के साथ मायके जा रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, जख्मी किया–

by | Dec 10, 2023 | उत्तरकाशी, वन्यजीव | 0 comments

गुलदार की धमक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल, ग्राम प्रधान ने की प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग–उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के धरासू क्षेत्र में अपने पति व बच्चों के साथ मायके जा रही एक महिला पर गुलदार ने हमला कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। इससे पूर्व में भी गुलदार को अपने एक बच्चे के साथ देखा गया था और उसने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया था। स्थानीय ग्रामीणों और ग्राम प्रधान ने गुलदार को पकड़ने के लिए प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है।

चिन्यालीसौड प्रखंड के खालसी गांव में अपने पति ​शिशपाल सिंह चौहा के साथ मायके जा रही महिला पर गुलदार ने हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। क्षेत्र की गुलदार की धमक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बता दें कि छह माह पूर्व समीप के गांव में आंगनबाड़ीकार्यकत्री को गुलदार ने अपना निवाला बना दिया था। जिससे ग्रामीणों को गुलदार का डर सता रहा है।

महिला के पांवों पर गुलदार के नाखूनों के निशान-

ग्राम पंचायत के प्रधान ने वन क्षेत्रा​धिकारी के साथ ही आला अ​धिकारियों को ज्ञापन भेजकर क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अब आम रास्तों से जाने में भी डर रहे हैं। लोग शाम होते ही अपने घरों में दुबक रहे हैं। महिलाएं खेतों में हरी घास लेने के लिए भी जाने से डर रही हैं। उन्होंने शीघ्र मामले का संज्ञान लेते हुए पिंजरा लगाने की मांग की है।

Latest News

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...
error: Content is protected !!