रुद्रप्रयाग: पिल्लू गांव में आयोजित पांडव नृत्य में बनीं चहल-पहल, प्रवासी ग्रामीण भी लौटे अपने गांव–

by | Dec 10, 2023 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

आराध्य देवता कर्माजीत की पूजा-अर्चना के बाद हो रहा पांडव नृत्य का आयोजन, पांडवों को दिए वचन को आज भी निभा रहे ग्रामीण–

चंद्रापुरी: रुद्रप्रयाग जनपद के पिल्लु गांव में इन दिनों पांडव नृत्य की धूम मची है। इस कौ​थिग में शामिल होने के लिए स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही प्रवासी श्रद्धालु भी अपने गांव पहुंचे हुए हैं। जिससे गांव में चहल-पहल बनीं हुई है। पांच नवंबर को गांव के आराध्य देव कर्माजीत के मंदिर में रखे पांडवों के अस्त्र-शस्त्र (बाण) को पूजा-अर्चना के लिए बाहर निकाला गया।

रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद में पांडव नृत्य का आयोजन होता है। पुराणों में कहा गया है कि जब महाभारत युद्ध के बाद अपने परिजनों की हत्या करने के बाद पांडव परिवार इसका प्राय​​श्चित करने के बाद हिमालय की ओर आए थे। बताते हैं कि पांडव हिमालय क्षेत्र से ही स्वर्ग ​​शिधार गए थे। इससे पहले उन्होंने रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद के लोगों को अपने अस्त्र-शस्त्रों की नियमित पूजा-अर्चना करने का वचन लिया था।

आज भी जनपद के ग्रामीण पांडव परिवार को दिए वचन का निर्वहन करते आ रहे हैं। पिल्लू गांव में चल रहे पांडव नृत्य आयोजन में यु​धि​​ष्ठिर के पश्वा कुलदीप राणा, भीम के पश्वा प्रमोद राणा, अर्जुन के पश्वा बलवीर राणा, नकुल के पश्वा विजयपाल, सहदेव के पश्वा​शिवराज सिंह, द्रोपदी के पश्वा शमशेर सिंह, धृष्टधुम्न के पश्वा देवेंद्र नेगी, तिलवुल के पश्वा रामचंद्र, वर्वरीक के पश्वा विक्रम सिंह, श्री कृष्ण भगवान के पश्वा सार्थक, वाला विनायक के पश्वा जितेंद्र रावत, माल फुलारी के पश्वा रमेश राणा, नागार्जुन के पश्वा हिम्मत नेगी और हनुमान के पश्वा राम सिंह बिष्ट बेहतर अ​भिनय कर रहे हैं।

इस मौके पर ग्राम प्रधान श्रीमती लता भट्ट, पांडव नृत्य लीला निर्देशक संग्राम सिंह, पांडव लीला अध्यक्ष रघुवीर सिंह, मंच संचालन मदन सिंह राणा (सेवानिवृत प्रधानाचार्य) के साथ ही गांव के नव युवक मंगल दल और महिला मंगल दल, मातृ श​क्ति एवं वयोवृद्ध वरिष्ठजन सहायोग दे रहे हैं।

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
error: Content is protected !!