हक की लड़ाई: सड़कों की दशा सुधारने के लिए कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे उर्गम घाटी के ग्रामीण–

by | Dec 11, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

सड़कों की दुर्दशा पर आक्रो​शित हैं घाटी के ग्रामीण, भेंटा-भर्की सड़क से लेकर कई अन्य मुद्दे हैं शामिल–

गोपेश्वर:उर्गम घाटी के ग्रामीणों में सड़कों की दुर्दशा को लेकर आक्रोश है। निर्माणाधीन भेंटा-भर्की सड़क से लेकर हेलंग-उर्गम सड़क की दुर्दशा को सुधारने की मांग को लेकर ग्रामीण मंगलवार को गोपेश्वर नगर से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर तक प्रदर्शन करेंगे और सांकेतिक धरना भी देंगे। अपने आंदोलन के लिए कल्प क्षेत्र विकास आंदोलन समिति पूर्व में ही जिला प्रशासन को अपना अल्टीमेटम सौंप चुकी है। कल्प क्षेत्र विकास आंदोलन के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी और ग्राम प्रधान भेंटा हेमलता देवी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि उर्गम घाटी में सड़कों की दयनीय स्थिति बनी है।

भेंटा-भर्की सड़क का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। यहां कल्प गंगा के खवाला में, कल्पेश्वर मंदिर के समीप, घोपागदेरा और नोट गदेरे में मोटर पुल का निर्माण होना है, लेकिन पीएमजीएसवाई की ओर से अभी तक इसके लिए कोई कार्रवाई शुरू नहीं की है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए पीएमजीएसवाई को शासन से एक करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत हुई है। इस धनराशि की बंदरबांट विभाग की ओर से की जा रही है।

जहां सड़क सही स्थिति में है, वहां आरसीसी बिछाई जा रही है, जबकि क्षतिग्रस्त जगहों पर कोई ट्रीटमेंट नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि भेंटा, भर्की, पिलखी, ग्वाणा, अरोसी, ल्यारी, थेंणा, उर्गम गांव के ग्रामीण 12 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना देंगे। कहा कि मार्च फाइनल आने वाला है, इसके लिए विभाग भी सरकारी धन को ठिकाने लगाने के काम में जुटे हैं।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!