चमोली: डीएम हिमांशु खुराना ने दिए निर्देश, शीघ्र निजी भूमि का मुआवजा बांटे रेल विकास निगम–

by | Dec 22, 2023 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

भट्टनगर, सिवांई, लंगाली और कांडला के अतिरिक्त ली भू​मि का दिया जाना है मुआवजा, कई अन्य मुद्दों पर भी हुई बात–

गोपेश्वर:जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शुक्रवार को रेल विकास निगम, बीआरओ तथा एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों की बैठक लेते हुए विभिन्न लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि तहसीलों से समन्वय स्थापित करते हुए भूमि अधिग्रहण, वन भूमि हस्तांतरण एवं अन्य लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया जाए और निर्माण कार्यो में तेजी लाते हुए शीघ्र पूरा किया जाए।

उन्होंने रेल विकास निगम को भट्टनगर, सिवांई, लंगाली और कांडला में अतिरिक्त अर्जित भूमि का प्रतिकर प्रभावित काश्तकारों में तत्काल वितरण करने के निर्देश दिए। साथ ही सुशीला देवी इंटर कॉलेज का संशोधित आंगणन उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने बीआरओ को बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के मारवाडी में भूमि अधिग्रहित करने के संबंध में एसडीएम के माध्यम से प्रस्ताव उपलब्ध कराने और गोविन्दघाट बाजार में सड़क चौडीकरण करने के लिए एसडीएम से समन्वय बनाते हुए आगे की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जोशीमठ क्षेत्र में लिंक मोटर मार्गो को बीआरओ को हंस्तातरित करने हेतु राजस्व, नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग और बीआरओ को संयुक्त निरीक्षण करते हुए प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही जल संस्थान एवं विद्युत को अपनी परिसंपत्तियों को शीघ्र शिफ्ट कराने को कहा।

एनएचआईडीसीएल को पुर्नमूल्यांकन वाले मामलों का शीघ्र निस्तारण करते हुए सड़क चौडीकरण के अवशेष कार्यो को लक्ष्य निर्धारित करते हुए समयबद्व तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, डीएफओ सर्वेश दूबे, रेल विकास निगम सूरज प्रकाश एवं बीआरओ के मेजर प्रतीक काले सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!