चमोली: जिलाधिकारी हिमांशु खुराना पहुंचे रौली-ग्वाड़, आजीविका संवर्द्धन कार्यों का लिया जायजा–

by | Dec 22, 2023 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

प्रगतिशील किसानों को तकनीकी सहयोग प्रदान करने के दिए निर्देश, लैनटाना से बनाई सामग्री का किया निरीक्षण–

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शुक्रवार को विकासखंड दशोली के अंतर्गत रौली-ग्वाड़ क्षेत्र में उद्यान विभाग और आजीविका संवर्द्धन के अंतर्गत संचालित कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने काश्तकारों की ओर से किए जा रहे लीलियम व मशरुम उत्पादन और महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से लैनटाना से बनाई जा रही उपयोगी सामग्री का निरीक्षण किया।

रौली-ग्वाड़ गांव में प्रगतिशील काश्तकार नीरज भट्ट की ओर से पॉलीहॉउस में किए जा रहे लीलियम पुष्प, सब्जी और कीवी के उद्यानीकरण का निरीक्षण किया। काश्तकार की ओर से यहां 400 स्क्वायर मीटर में उद्यान विभाग के सहयोग से पॉलीहाउस स्थापित कर सब्जी और फूलों का उत्पादन किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने काश्तकार से विपणन व्यवस्था एवं आय की जानकारी ली। गांव में ही जय काली मां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से किए जा रहे मशरूम उत्पादन का निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उद्यान अधिकारी को मशरूम उत्पादन बढ़ाने हेतु समूह को तकनीकी सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रगतिशील किसानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अन्य युवाओं को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें, ताकि गांव में ही स्वरोजगार के अवसर मिले और वे अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सके। इससे युवाओं को पलायन रोजगार के लिए पलायन नही करना पडेगा।

जिलाधिकारी ने हरियाली ग्रामीण आजीविका केंद्र में महिला समूह की ओर से लैंटाना से बनाई जा रही कार्यालय उपयोगी सामग्री, कूड़ादान व अन्य सामग्री का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को लैंटाना से तैयार समग्री का व्यापारिक दृष्टि से फिनिसिंग के लिए समूह को प्रशिक्षण एवं आवाश्यक उपकरण उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने महिलाओं को बाजार मांग के अनुरुप सामग्री तैयार करने पर भी जोर दिया। इस दौरान नैल-कुड़ाव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़क किनारे पुस्ता निर्माण की मांग उठाई। जिस पर उन्होंने मौके पर ही लोनिवि के अधिकारियों को निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, कृषि अधिकारी एवं संबधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!