चमोली जनपद में नहीं थम रहा नशे का अवैध कारोबार, फिर पकड़ी पुलिस ने अंग्रेजी शराब की पेटियां–

by | Dec 26, 2023 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अ​भियुक्त को किया गिरफ्तार, एसपी रेखा यादव ने दिए नशे के सौदागरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश–

पोखरी (चमोली)। चमोली जनपद में अवैश नशे का कारोबार थम नहीं रहा है। कभी स्मैक तो कभी अंग्रेजी शराब की तस्करी हो रही है। ताजा मामले में थाना पोखरी पुलिस ने हापला पुल के समीप ​स्थित प्रतीक्षालय के पास चेकिंग के दौरान 35 साल के प्रमोद रावत, ग्राम डांडा, सलना, थाना पोखरी को 60 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई सोमवार को शाम छह बजकर दस मिनट पर चलाई।

पकड़े गए अ​भियुक्त के ​खिलाफ थाने में 15/2023 धारा 60 आबकारी अ​धिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव (आईपीएस) की ओर से जनपद के समस्त थाना/चौकी/एसओजी प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नशे के सौदागरों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये हैं। पुलिस टीम में कांस्टेबल नितीश कुमार और कांस्टेबल मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

Latest News

नंदप्रयाग में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बैसाखी मेला शुरू, सांस्कृतिक उत्साह का माहौल–

जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने की नगर पंचायत को पांच लाख, वार्डों को एक-एक लाख रुपये की...

उत्तराखंड: पंठाली कांठा बुग्याल के दीदार को पहुंची अ​​भिनेत्री सारा अली खान–

दोफन में किया रात्रि प्रवास, प्राकृतिक सुंदरता की खूब की तारीफ, भरपूर आनंद उठाया-- घनसाली (टिहरी)।...

चमोली: पशु क्रूरता के नियमों और प्रावधानों पर प्रभावी अनुपालन करें विभाग और हितधारक: जिलाधिकारी–

अश्व वंशीय पशुओं के संरक्षण को लेकर आयोजित की गई कार्यशाला, हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घोड़ा...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले अपने पेतृक गांव लौट सकेंगे देश के प्रथम गांव के ग्रामीण–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...

चमोली: भव्य बनेगा बंड भूमियाल देवता का मंदिर, जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों ने किया मंथन–

आगामी मां नंंदा की लोकजात यात्रा को लेकर भी हुई चर्चा, गांव-गांव में होगा बैठक का आयोजन-- पीपलकोटी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में रात को डायवर्ट रहेगा यातायात, रातभर चलेगा हाईवे पर सुधारीकरण कार्य–

20 अप्रैल तक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से चलेंगे रात को वाहन, पढ़ें पूरी खबर-- गोपेश्वर, 12...

चमोली: चमोली जनपद में प्रधान संगठन के कार्यकारी का हुआ विस्तार, उमेश खंडूड़ी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष–

ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत को बनाया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-- गोपेश्वर...

आस्था: अंतिम चरण में पहुंची माता अनसूया की दिवारा यात्रा, कोट महादेव मंदिर में पहुंची डोली–

खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डाेली यात्रा देवलधार ज्वाला मंदिर से खल्ला गांव पहुंची, फूल मालाओं...

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...
error: Content is protected !!