जय मां द्वारी देवी: पर्यटन गांव रामणी पहुंची मां द्वारी देवी की दिवारा, ग्रामीणों ने फूल मालाओं से किया स्वागत–

by | Dec 26, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

अब सुदूर गांवों में पहुंची द्वारी मां की दिवारा यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु हो रहे यात्रा में शामिल–

चमोली: अपने भक्तों की रक्षा करने वाली लांखी गांव की आराध्य मां द्वारी देवी की दिवारा यात्रा मंगलवार को सुदूर रामणी गांव पहुंची। गांव में यात्रा के पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं से यात्रा का स्वागत किया। ढोल दमाऊं की थाप पर देवताओं के अवतारी पुरुषों ने अदभुत नृत्य किया। ग्रामीणों ने अर्घ्य लगाकर अपने आराध्य देवताओं की पूजा-अर्चना की। मां द्वारी देवी की दिवारा यात्रा अब सुदूरवर्ती गांवों में पहुंच गई है।

आस्था: ढोल दमाऊं की थाप पर नृत्य करते देवताओं के अवतारी पुरुष-

मंगलवार को यात्रा पर्यटन ग्राम रामणी पहुंची। ग्रामीणों ने मां द्वारी के निशानों का फूल मालाओं से स्वागत किया और पूजा-अर्चना की। रामणी गांव में यात्रा का 19वांपड़ाव था। ग्राम प्रधान सूरज पंवार के साथ ही ग्रामीणों ने मां द्वारी देवी की संकल्प पूजा में भाग लिया और भजन-कीर्तन का आयोजन किया। यात्रा समिति के अध्यक्ष ज्ञान सिंह फरस्वाण और लांखी के ग्राम प्रधान रघुवीर सिंह ने बताया कि यात्रा 7 दिसंबर से शुरू हुई और 29 फरवरी को संपन्न होगी। तीन माह तक मां की यात्रा गांव-गांव में भ्रमण कर अपने भक्तों को दर्शन देगी। मां द्वारी देवी अपने भक्तों के साथ ही पशुओं और फसलों की रक्षा भी करती है। लोग माता से अपने परिवार की कुशलता की मनौति मांग रहे हैं। द्वारी मां की यात्रा लंबे समय बाद आयोजित हो रही है, जिससे भक्तगणों में यात्रा को लेकर उत्साह बना हुआ है।

Latest News

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...
error: Content is protected !!