चमोली: मॉडल गांव के रुप में विकसित होगा चमोली का रौली-ग्वाड़–

by | Dec 27, 2023 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

डीएम हिमांशु खुराना ने बनाया प्लान, क्षेत्र के विकास के लिए सभी विभागों के समन्वय से तैयार होगा विस्तृत प्लान–

गोपेश्वर: रौली-ग्वाड़ गांव मॉडल विलेज के रुप में विकसित होगा। जिला​धिकारी हिमांशु खुराना ने गांव का निरीक्षण किया और यहां उद्यानीकरण व अन्य विकास योजनाओं का अवलोकन करने के बाद यह विस्तृत प्लान तैयार किया जा रहा है। जिला मुख्यालय के समीप रौली-ग्वाड़ गांव को मॉडल विलेज बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद शुरु कर दी है। इसके लिए विभागीय योजनाओं के समन्वय से विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने रौली क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण के दौरान मुख्यालय से सटे गांव में शत प्रतिशत विभागीय योजनाओं से आच्छादित के निर्देश दिए है।

गोपेश्वर से सटे रौली-ग्वाड़ गांव में प्रगतिशील किसान वर्तमान में जहां उद्यान विभाग के सहयोग से पॉलीहाउस में सब्जियों के साथ ही लीलियम के फूलों का उत्पादन से बेहतर आय अर्जित कर रहे हैं। वहीं महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं गांव में मशरुम उत्पादन और लैंटाना से उपयोगी वस्तुएं एवं सजावटी सामान तैयार कर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर रही हैं।

गांव में स्वयं सहायता समूहों एवं प्रगतिशील किसानों के लिए जिला प्रशासन की ओर से विस्तृत प्लान तैयार किया जा रहा है। ताकि रौली क्षेत्र को आदर्श विलेज के तौर पर विकसित किया जा सके। जिलाधिकारी ने क्षेत्र में योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी को सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं से गांव को आच्छादित करते हुए आदर्श गांव के रुप में विकसित करने की बात कही। क्षेत्र में प्रगतिशील किसानों, काश्तकारों एवं स्वयं सहायता समूहों को विभागों की ओर से तकनीकी सहयोग एवं प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!