ब्रेकिंग- जल्द बैंक खाते खोलें युवक मंगल दल, महिला मंगल दल, मिलेगा लाभ-पढें पूरी खबर-

by | Aug 25, 2021 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

गोपेश्वर। जिला युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित होने वाली महिला मंगल दल और युवक मंगल दल सुदृढ़ीकरण योजना के तहत मंगल दलों के बैंक खाते खुलवाए जाने हैं। राज्य सरकार भी इस पर विशेष जोर दे रही है। इसके तहत जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से एक प्रारूप तैयार किया गया है, जिसमें ग्राम पंचायत का नाम, दल का नाम, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का नाम, पंजीकरण संख्या व वैद्यता तिथि, बैंक का नाम, खाता संख्या, बैंक का आईएफएससी कोड व संबंधित पदाधिकारी का मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में एक सप्ताह के अंदर महिला मंगल दल और युवक मंगल दल का गठन कर शत प्रतिशत बैंक खाते खोलना सुनिश्चित करें। सरकार की मंशा इन मंगल दलों को लाभान्वित करने की है। यह भी अवगत कराया गया कि प्रतिदिन बैंकों में खोले गए खातों की सूचना प्रारूप पर शाम चार बजे तक जिला युवा कल्याण विभाग के कार्यालय में हर हाल में जमा कराई जानी है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला युवा कल्याण अधिकारी आनंद नयाल के मोबाइल नंबर 8006030082 पर हासिल की जा सकती है। 

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!