चमोली:उर्गम घाटी के पिलखी और भर्की गांव पहुंची पदयात्रा, ग्रामीणों ने आंदोलन तेज करने का किया एलान–

by | Jan 3, 2024 | आंदोलन, चमोली, सड़क | 0 comments

डुमक गांव में क्रमिक अनशन जारी, कहा 2019 के समरेखण पर हो सड़क का काम–

जोशीमठ:सैंजी लग्गा मैकोट-बेमरु-डुमक-कलगोठ मोटर मार्ग के निर्माण की मांग पर ग्रामीणों का आंदोलन तेज हो गया है। उर्गम घाटी से लेकर डुमक गांव तक आंदोलन हो रहे हैं। ग्रामीण प्रशासन और पीएमजीएसवाई की कार्यप्रणाली से नाराज हैं। जिसके चलते आंदोलन जिला मुख्यालय तक करने का निर्णय लिया गया है। ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण वर्ष 2019 के एलाइनमेंट के आधार पर करने की मांग उठाई है। आंदोलनरत डुमक और उर्गम घाटी के ग्रामीणों की पदयात्रा बुधवार को पिलखी और भर्की गांव में पहुंची।

वहीं, डुमक गांव में ग्रामीणों का क्रमिक अनशन भी जारी रहा। डुमक विकास संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन सड़क निर्माण की ओर उदासीन है, जिससे ग्रामीणों को सड़क का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

भर्की गांव में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पीएमजीएसवाई के विरोध में प्रदर्शन भी किया। निर्णय लिया गया जब तक सड़क का एलानमेंट नहीं बदला गया तो आंदोलन जारी रखा जाएगा। ग्रामीणों ने सैंजी लग्गा मैकोट, बेमरु व स्यूंण गांव से होते हुए डुमक गांव से होते हुए कलगोठ गांव तक पहुंचाने, सड़क निर्माण का नया एलाइनमेंट तैयार करने और घट गदेरे में सड़क पर बैंडों को निरस्त कर सीधे चट्टानी भाग से होते हुए सड़क का निर्माण करने की मांग उठाई है। क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में गोदांबरी देवी, लक्ष्मी सनवाल, शकुंतला, शिशुपाल, जगत सिंह और भवान सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!