आस्था: मकर संक्रांति को नवनिर्मित मंदिर में विराजमान होंगे बदरीनाथ धाम के धनकुबेर–

by | Jan 4, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

ग्रामीण तैयारियों में जुटे, 15 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन कुबेर जी अपने मंदिर में होंगे विराजमान–

जोशीमठ: भगवान बदरीनाथ के खजांची धनकुबेर आगामी 15 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन अपने नवनिर्मित मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। मंदिर में शुद्धिकरण, यज्ञ व अनुष्ठान भी आयोजित होगा। आगामी फरवरी माह में कुबेर मंदिर में कुबेर दिवारा का आयोजन भी होगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीण तैयारियों में जुट गए हैं।

पांडुकेश्वर में पिछले करीब दो सालों से कुबेर जी का मंदिर निर्माणाधीन था। अब मंदिर पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है। अभी तक बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद कुबेर जी की प्रतिमा योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर में रखी जाती है। मुख्य दानी महंत बालक योगेश्वर दास ने बताया कि कुबेर जी का मंदिर दक्षिण भारतीय शैली में बना है। मंदिर के लिए पत्थर राजस्थान से मंगाए गए हैं। पिछले दो सालों से मंदिर का काम चल रहा था। नवनिर्मित मंदिर में 12 से 14 जनवरी तक शुद्धिकरण व यज्ञ-अनुष्ठान आयोजित होंगे। फरवरी माह में पांडुकेश्वर में कुबेर दिवारा यात्रा आयोजित होगी। मंदिर का भव्य स्वरुप हर किसी को अपनी ओर आक​र्षित कर रहा है। स्थानीय लोगों ने मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग भी तेज कर ली है।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!