चमोली (गोपेश्वर)। गोपेश्वर में स्थित गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंध हो गई हैं। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होने से अब मरीजों को बेस अस्पताल श्रीनगर के साथ ही किसी भी अन्य जनपद में इलाज के लिए नहीं भटकना पड़ रहा है। यही वजह है कि जिला अस्पताल में सुबह से दोपहर तक इलाज के लिए लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। बुधवार को जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ सर्जन डा. ललित पुनेठा की टीम ने एक महिला का ऑपरेशन कर उसके पेट से सात किलोग्राम का ट्यूमर निकाला। महिला इसके बाद स्वस्थ है। चिकित्सालय प्रशासन ने बताया कि पीपलकोटी के नौरख गांव की पुष्पा देवी को उसके परिजनों ने पांच दिन पहले जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। उसके पेट में दर्द हो रहा था। जब अस्पताल में उसका अल्ट्रासाउंड किया गया तो उसके पेट में ट्यूमर निकला। डा. पुनेठा ने ऑपरेशन के जरिए ट्यूमर को निकालने की बात कही।बुधवार को डा. पुनेठा के निर्देशन में चिकित्सकों की टीम ने महिला का सफल ऑपरेशन किया। जिसके बाद महिला स्वस्थ है। गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने पर लोगों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। वहीं, वरिष्ठ सीएमएस डा. जीएस राणा भी व्यस्थता के बावजूद भी जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड कर रहे हैं। वहीं, डा. पुनेठा की बेटी महिला रोग विशेषज्ञ डा. दिव्या पुनेठा भी अभी तक लगभग 25 महिलाओं के ऑपरेशन के जरिए प्रसव करा चुकी है।
गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में ऑपरेशन से महिला के पेट से निकाला सात किग्रा का ट्यूमर-
by laxmi Purohit | Aug 25, 2021 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

Latest News
दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...
आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...
16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...
ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...
सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...
एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...
56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...
बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
