सड़क के लिए आंदोलन:डुमक गांव के लिए सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की मांग पर ग्रामीणों की पदयात्रा–

by | Jan 4, 2024 | आंदोलन, चमोली, सड़क | 0 comments

सड़क के लिए आंदोलन:डुमक गांव के लिए सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की मांग पर ग्रामीणों की पदयात्रा–

उर्गम घाटी के कई गांवों में ग्रामीणों ने पदयात्रा कर जुटाया जनसमर्थन, आंदोलन की रणनीति बनाई–

जोशीमठ:सैंजी लग्गा मैकोट-बेमरु-डुमक-कलगोठ मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर डुमक गांव के ग्रामीणों की पदयात्रा बृहस्पतिवार को उर्गम घाटी के वि​​भिन्न गांवों में पहुंची। पदयात्री वांसा, गीरा, देवग्राम, भरकी, भेंटा, पिलखी, ग्वाणा, अरोसी, सलना और ल्यारीथैणा गांव में पहुंचे। भेंटा गांव में आयोजित सभा में कल्प क्षेत्र विकास आंदोलन के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने कहा कि सरकार को दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए। क्षेत्र में सड़क की मांग लंबे समय से की जा रही है। लेकिन प्रशासन से लेकर सरकार तक इस मांग को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है, जिस कारण ग्रामीण आंदोलन करने के लिए मजबूर हुए हैं। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि सड़क की मांग के लिए जन समर्थन जुटाया जा रहा है।

ग्रामीणों ने कहा कि सड़क का निर्माण स्यूण गांव से डुमक-कलगोठ होकर किया जाना चाहिए। मेला कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि सड़क के लिए आंदेालन जारी रखा जाएगा। वहीं, डुमक गांव में ग्रामीणों का क्रमिक अनशन बृहस्पतिवार को नौवें दिन भी जारी रहा। धरना देने वालों में रमेश सनवाल, मनोज, गोदांबरी देवी, कमला, अरविंद, फागुनी देवी, गंगा सिंह, बसंती देवी, कुंवर सिंह उर्मिला देवी आदि मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि यह हक की लड़ाई है। जब ग्रामीण वर्ष 2019 के समरेखण को सही बता रहे हैं तो विभागीय अ​धिकारी इसे स्वीकार क्यों नहीं कर रहे हैं, यह जांच का विषय है।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!