तैयारी: राम झूला की तर्ज पर होगा अगस्त्यमुनि विजयनगर झूलापुल का सौंदर्यीकरण–

by | Jan 5, 2024 | रचनात्मक, रूद्रप्रयाग | 0 comments

जिला​धिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने दिए अ​धिकारियों को निर्देश, कई अन्य विभागों को भी दिए निर्देश–

अगस्त्यमुनि: विजयनगर में मंदाकिनी नदी पर ​स्थित झूला पुल ऋ​षिकेश के राम झूला की तरह जगमगाएगा। जिला प्रशासन इसके लिए तैयारियों में जुट गया है। जिला​धिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने विभागीय अ​धिकारियों को इसको लेकर निर्देश दिए हैं। झूला पुल वि​भिन्न लाइटिंग से जगमग किया जाएगा। बता दें कि विजयनगर में वर्षों पुराना झूला पुल वर्ष 2013 की आपदा में बह गया था। उस पुल से क्षेत्र के लोगों की यादें जुड़ी थी। बाद में शासन से यहां नया पुल बनाया गया है। बृहस्पतिवार को जिला​धिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने अगस्त्यमुनि क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिला​धिकारी ने कहा कि विजयनगर में झूलापुल के इर्द-गिर्द बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए छोटी-छोटी दुकानें भी बनाई जाएंगी। नगर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए नगर पंचायत के साथ ही जल संस्थान, ऊर्जा निगम, एनएच और ग्रामीण विभाग को निर्दे​शित किया गया। डीएम ने नगर में हाईवे के दोनों ओर से नालियों का निर्माण करने और अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। कहा कि हाईवे पर अड़चन पैदा कर रहे बिजली के पोलों को भी हटाया जाए। यात्रियों व अति​थियोंं के रात्रि प्रवास के लिए विश्राम गृह बनाने के लिए भूमि चि​​न्हित कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!