चमोली: नए स्वरूप में नजर आएगा गोपेश्वर मंदिर मार्ग, होगा सौंदर्यीकरण–

by | Jan 9, 2024 | चमोली, प्रशासन, रचनात्मक | 0 comments

प्रशासनिक स्तर पर कवायद हुई शुरू, विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं ने किया मार्ग का निरीक्षण, साढ़े नौ करोड़ का प्रस्ताव बना–

गोपेश्वर: गोपेश्वर नगर अब नए स्वरुप में नजर आएगा। नगर का सबसे व्यस्त मंदिर मार्ग की कायाकल्प होने जा रही है। प्रशासन की ओर से मंदिर मार्ग के सौंदर्यीकरण को लेकर योजना तैयार कर ली गई है। जिसके तहत मंगलवार को निर्माणदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग ने अन्य संस्थाओं के साथ बाजार का संयुक्त निरीक्षण किया।

प्रशासन की ओर से स्मार्ट सिटी परियोजना की तर्ज पर गोपेश्वर का गोपीनाथ मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। मंगलवार को ग्रामीण निर्माण विभाग, लोनिवि, ऊर्जा निगम, जल संस्थान, नगर पालिका व व्यापार संघ ने मुख्य बाजार का संयुक्त निरीक्षण किया। ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अलादिया ने बताया कि मिसिंग लिंक फंड से बाजार का सौंदर्यीकरण किया जाना है। बस स्टेशन से गोपीनाथ मंदिर तक करीब 450 मीटर के दायरे में बनी 171 दुकानों के बाहरी हिस्से को पहाड़ी शैली में एकरूपता दी जाएगी।

मंदिर मार्ग का निरीक्षण करते अ​धिकारीगण-

दुकानों के शटरों पर गोपीनाथ मंदिर से जुड़ी या लोक संस्कृति संबंधी पेंटिंग बनाकर सजाया जाएगा। इस मार्ग से गुजरने वाली विद्युत, पेयजल, डिश केबल, नेटवर्क फाइबर सहित सभी लाइनों को अंडर ग्राउंड किया जाएगा। नालियों को भी अंडर ग्राउंड किया जाएगा। बताया कि निर्माण को लेकर सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। शासन को योजना के निर्माण के लिए साढ़े नौ करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेज दिया है। सबकुछ योजना के अनुसार चला तो गोपीनाथ मंदिर मार्ग का एक साल में सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

गोपेश्वर का सबसे भीड़भाड़ वाला मंदिर मार्ग-

निरीक्षण के दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, रोहितास पुरोहित, नीरज सिंह, ग्रामीण निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एलपी भट्ट, नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता रमेश चंद्र उनियाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...
error: Content is protected !!