डुमक गांव पहुंचे तहसील और पीएमजीएसवाई के अधिकारी, बोले आपसी समन्वय से करेंगे कार्य ग्रामीण मांग पर अडिग–

by | Jan 9, 2024 | आंदोलन, चमोली, सड़क | 0 comments

ग्रामीणों ने कहा-2019 के एलाइनमेंट पर हो काम शुरू, तो आगे बढ़ेगा समन्वय, आंदोलन जारी रखा, अ​धिकारीबैरंट लौटे–

जोशीमठ:डुमक गांव में सड़क निर्माण को लेकर चल रहे ग्रामीणों के आंदोलन के बीच मंगलवार को जोशीमठ राजस्व निरीक्षक विजय सिंह डुंगरियाल और राजस्व उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह के साथ पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता सचिन नौटियाल व अवर अभियंता अंकित बिष्ट ग्रामीणों से वार्ता करने पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मांग को उच्च अधिकारियों के सम्मुख रखने, सड़क निर्माण कार्य में आ रही अड़चनों को दूर करने व गांव की अन्य समस्याओं पर भी रिपोर्ट तैयार करने का आश्वासन दिया। अ​धिकारियों ने कहा कि आपसी समन्वय से ही सड़क का काम आगे बढ़ेगा।

अनशन करते ग्रामीण-

जिस पर ग्रामीणों ने कहा कि हम अपनी मांग पर अडिग हैं। वर्ष 2019 के समरेखण के तहत सड़क का निर्माण कार्य आगे बढ़ता है तो अ​धिकारियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर आगे चलेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि क्यों पीएमजीएसवाई के अ​धिकारियों ने समरेखण बदला और भूस्खलन क्षेत्र में कई बैंड प्रस्तावित कर दिए। किसके कहने पर पीएमजीएसवाई ने इस जगह की सर्वे की। ग्रामीणों में इस बात को लेकर गुस्सा है। ग्रामीणों ने एलान किया कि सड़क निर्माण कार्य शुरू होने के बाद ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा। जिसके बाद अधिकारी बैरंग लौट गए।

अनशन कर रहे ग्रामीणों को संबो​धित करते अध्यक्ष प्रेम सिंह सनवाल-

ग्रामीणों की पदयात्रा मंगलवार को स्यूंण गांव से लुदाऊं और सुरेंडा गांव में पहुंची। जहां 18 जनवरी को जिला मुख्यालय पर रैली आयोजित करने पर विचार विमर्श किया गया। बुधवार को पदयात्रा झड़ेता गांव पहुंचेगी। इस मौके पर प्रेम सिंह सनवाल, राजेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह सनवाल, सूरज सिंह, कुंवर सिंह, मनीष, आनंद सिंह के साथ ही कई महिलाएं, पुरुष व बच्चे मौजूद रहे।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!