आक्रोश:डुमक गांव के ग्रामीणों ने भू वैज्ञानिक दीपक हटवाल का पुतला फूंका–

by | Jan 10, 2024 | आंदोलन, चमोली, सड़क | 0 comments

कहा- 2022 में हुई भूगर्भीय सर्वे भी पीएमजीएसवाई की सुविधा अनुसार बनाई, पढ़ें, ग्रामीणों ने अब लिया ये निर्णय–

जोशीमठ:सैंजी लग्गा मैकोट-बेमरु-डुमक-कलगोठ सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। बुधवार को ग्रामीणों ने भू वैज्ञानिक दीपक हटवाल का पुतला आग के हवाले किया और जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं, मांग को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक धरना बुधवार को 15वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने 18 जनवरी को क्षेत्र के अन्य गांवों के ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर विशाल जुलूस प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है, जिसके लिए गांव-गांव से जनसमर्थन जुटाया जा रहा है। कहा गयगा कि जब तक सैंजी लग्गा मैकोट-बेमरु-डुमक-कलगोठ सड़क का एलाइमेंट नहीं बदला गया, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।

ग्रामीणों ने कहा कि साल 2022 में डुमक गांव के समीप सड़क के लिए भूगर्भीय रिपोर्ट तैयार की गई थी, जो गांव के हित में नहीं थी। यह रिपोर्ट पीएमजीएसवाई की सुविधानुसार बनाई गई है, जिसका ग्रामीण विरोध करते हैं।

गांव-गांव में जनसमर्थन जुटाने में लगे ग्रामीण-

वहीं, ग्रामीणों की पदयात्रा बुधवार को झड़ेता, बजनी, काना और कुंडखेत में पहुंची। ग्रामीणों ने इन गांवों में सड़क निर्माण के लिए जनसमर्थन जुटाया। संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह सनवाल, कल्प क्षेत्र विकास समिति के लक्ष्मण सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह, अंकित सिंह, चंद्रमोहन, लक्ष्मी, गोदांबरी आदि ने कहा कि अब पीछे नहीं हटेंगे।

Latest News

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...
error: Content is protected !!