आस्था: छह माह ननिहाल में रहने के बाद अपने मायका पहुंची मां नंदा राजराजेश्वरी–

by | Jan 11, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

नंदा लोकजात यात्रा संपन्न होने के बाद देवराड़ा गांव में प्रवास के लिए चले गई थी मां नंदा–

नंदानगर: अपने ननिहाल में छह माह तक प्रवास करने के बाद मां नंदा राजराजेश्वरी की डोली बृहस्पतिवार को अपने मायके सेंती गांव पहुंच गई है। इस दौरान मां नंदा का भक्तों और ​​धिया​णियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। अपनी आराध्य देवी के दर्शनों को ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।

बीते अगस्त माह में मां नंदा की डोली लोकजात के लिए अपने ससुराल कैलाश के लिए विदा हुई थी। नंदा सप्तमी के दिन वेदनी में जात की पूजा के बाद मां की डोली छह माह प्रवास के लिए देवराड़ा गांव पहुंची। देवराड़ा को मां का ननिहाल कहा जाता है। बीते 22 दिसंबर को नंदा देवी की डोली ने देवराड़ा स्थित मंदिर से कुरुड़ के लिए प्रस्थान किया। 21 पड़ावों को पार करते हुए नंदा की डोली बृहस्पतिवार को बांजबगड़ गांव में आदिश​क्ति मुंडा माई के मंदिर में पहुंची। कुछ देर यहां विश्राम करने के बाद डोली रात्रि प्रवास के लिए सेंती गांव पहुंची।

दोपहर को नंदानगर के बांजबगड़ में प्रवेश किया। यहां आदिशक्ति मुंडा माई के मंदिर में कुछ देर विश्राम के बाद देर शाम को सेती गांव के लक्ष्मी नारायण मंदिर में रात्रि विश्राम के लिए पहुंच गई। शुक्रवार सुबह ग्रामीण ढोल दमाऊ के साथ नंदा की डोली को नंदानगर के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से होते हुए मायके सिद्धपीठ कुरुड़ पहुंचाएंगे। जहां हवन, पूजा आदि के बाद मां की मूर्ति को गर्भगृह में विराजमान कर दिया जाएगा। नंदा देवी राजराजेश्वरी डोली के अध्यक्ष नरेश गौड़ ने बताया कि मा नंदा के मायके से आने के पड़ावों में भक्तों ने पूजा अर्चना की और मंगलकामनाओं की मांग की। डोली के साथ नंदा पुजारी भी साथ चल रहे हैं।

Latest News

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...
error: Content is protected !!