आक्रोश: डुमक गांव के ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के अ​धिशासी अ​भियंता का चार घंटे तक किया घेराव, खरी-खोटी सुनाई–

by | Jan 12, 2024 | आंदोलन, चमोली, सड़क | 0 comments

समरेखण को लेकर अब देहरादून में उच्च अ​धिकारियों के साथ होगी कोर कमेटी की बैठक, ​ग्रामीणों ने आंदोलन रखा जारी–

जोशीमठ:सैंजी लग्गा मैकोट-बेमरु-डुमक-कलगोठ मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कराने और सड़क का एलाइनमेंट वर्ष 2019 के तहत करने की मांग को लेकर डुमक गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को 17वें दिन भी क्रमिक धरना जारी रखा। आंदोलनस्थल पर जोशीमठ के तहसीलदार रवि शाह के साथ पहुंचे पीएमजीएसवाई के अ​धिशासीअ​भियंता परशुराम चमोला को ग्रामीणों ने करीब चार घंटे तक घेराव किया। ग्रामीणों ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई।

जिसके बाद ईई ने संघर्ष समिति की कोर कमेटी के साथ उच्च अधिकारियों की बैठक बुलाने का आश्वासन दिया। कहा कि बैठक में वर्ष 2019 के एलाइनमेंट पर सहमति बनती है तो उसी के आधार पर सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। ग्रामीणों ने इस संबंध में ईई से लिखित आश्वासन मांगा, लेकिन ईई ने लिखित आश्वासन नहीं दिया, जिस पर ग्रामीणों ने आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है।

खबर विस्तार से इस तरह है कि शुक्रवार को जोशीमठ से तहसीलदार रवि शाह और पीएमजीएसवाई के ईई पीआ र चमोला ग्रामीणों के बीच पहुंचे। ग्रामीणाें ने इस दौरान पीएमजीएसवाई के खिलाफ नारेबाजी कर ईई का घेराव कर दिया। कहा कि उनकी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीएमजीएसवाई के ईई पीआर चमोला ने कहा कि सर्वेक्षण के बाद ही सड़क का एलाइनमेंट तैयार किया गया है।

यदि ग्रामीणों को इस पर आपत्ति है तो ग्रामीणों की संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की देहरादून में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। बैठक में एलाइनमेंट बदलने पर सहमति बन जाती है तो उसी आधार पर सड़क निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह सनवाल, राजेंद्र सिंह भंडारी के साथ ही कई महिलाएं मौजूद रहीं।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!