हक की लड़ाई: सड़क निर्माण को लेकर डुमक गांव के ग्रामीणों ने जारी रखा धरना प्रदर्शन–

by | Jan 13, 2024 | आंदोलन, चमोली, सड़क | 0 comments

गांव-गांव में जुटाया जा रहा जनसमर्थन, 18 जनवरी को जिला मुख्यालय पर विशाल जुलूस प्रदर्शन होना तय–

जोशीमठ (चमोली)। डुमक गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को 18वें दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रखा। वहीं, ग्रामीणों का हल्ला बोल पदयात्रा शनिवार को डुंगरी और बिजराकोट गांव पहुंची। इन गांवों के ग्रामीणों ने भी मांग का समर्थन करते हुए आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।

सैंजी लग्गा मैकोट-स्यूंण-डुमक-कलगोठ सड़क के निर्माण की मांग को लेकर गांव-गांव में आंदोलन की रणनीति तय की जा रही है। संघर्ष समिति ने निर्णय लिया है कि जल्द है कि लोकसभा चुनाव बहिष्कार रैली भी निकाली जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को भी ग्रामीणों ने एक ज्ञापन भेजा है। जिसमें कहा गया है कि 3 जून वर्ष 2022 को वे जब डुमक गांव भ्रमण पर पहुंचे थे, तो वे भी करीब 25 किमी की दूरी पैदल तय कर गांव में पहुंचे थे, आज भी स्थिति नहीं बदली है। ग्रामीण सड़क के लिए तरस रहे हैं। शासन प्रशासन मौन है। इस मौके पर अनिरुद्ध सिंह, प्रेम सिंह, शिशुपाल सिंह, प्रदीप सिंह, किशन सिंह, आनंद सिंह, प्रताप, रघुनाथ सिंह, गोविंद सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में मातृश​क्ति मौजूद रही।

वहीं, सड़क सुधारीकरण की मांग को लेकर खैनुरी के ग्रामीणों ने नवें दिन भी धरना जारी रखा। ग्रामीणों ने सरकार व शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं हो जाती वे आंदोलन को जारी रखेंगे। कहा कि जल्द वे आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति तैयार करेंगे। धरने पर बैठने वालों में चेता देवी, दर्शनी देवी, देवेश्वरी देवी, कविता देवी, शांति देवी, सुलोचना देवी, विशोदा देवी, सोबत सिंह, गोविंद सिंह व वीरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

Latest News

जय बदरीनाथ: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बदरीनाथ धाम के कपाट–

आस्था और उल्लास से गूंजा धाम, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन-- बदरीनाथ, 23 अप्रैल...

चमोली: जिलाधिकारी ने लिया बदरीनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा, श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, बदरीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई असुविधा-- बदरीनाथ...

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...
error: Content is protected !!