चमोली: जनता इंटरमीडिएट कॉलेज घं​डियाल का सात दिवसीय विशेष एनएसएस ​​शिविर हुआ संपन्न–

by | Jan 17, 2024 | चमोली, रचनात्मक, शिक्षा | 0 comments

छात्र-छात्राओं के साथ ही महिला मंगल दल की महिलाओं ने दी शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, पारंपरिक वेशभूष में पहुंची महिलाएं–

गैरसैंण (चमोली)। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई जनता इंटरमीडिएट कॉले​जघंडियालगैरसैंण (चमोली) के सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर का राजकीय प्राथमिक विद्यालय घंडियाल मल्ला में विधिवत समापन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गैरसैंण शशि देवी सौंरियाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिविर में प्रतिभाग कर रहे एक सौ स्वयंसवकों के साथ ही स्थानीय महिला मंगल दल (परमघाट, फुल्डुंगी मल्ली, फुल्डुंगी तल्ली), राजकीय प्राथमिक विद्यालय घंडियाल मल्ला तथा आंगनवाड़ी केंद्र ​घंडियाल मल्ला के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से कार्यक्रम में समा बांध दिया।

कार्यक्रम में महिला मंगल दलों द्वारा स्थानीय पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनता, जनप्रतिनिधि, विद्यालय प्रबंध समिति तथा पीटीए के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुति पर अच्छी खासी उत्साहवर्धन, इनाम, पुरस्कार राशि की झड़ी लग गई। कार्यक्रम का समापन् पुरस्कार वितरण के साथ किया गया, जिसमें सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक सीमा तथा मुकेश बिष्ट रहे।

कार्यक्रम स्थल में पहुंचतीं ब्लॉक प्रमुख श​शि देवी-

ब्लॉक प्रमुख ने विद्यालय जनता इण्टरमीडिएट कॉलेज घण्डियाल की मांग पर प्रार्थना प्रांगण का सौंदर्यीकरण करने की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डीसी सती तथा कैंप कमांडर मुकेश सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया। शिविर का समापन सामूहिक भोज के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य पीएस फरस्वान ने विद्यालय परिवार की ओर से उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया और छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

कार्यक्रम में प्रबंधक नौमी देवी, कोषाध्यक्ष दयाल सिंह रावत, ग्राम प्रधान भीम सिंह भण्डारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश चंद्र सती, समाजसेवी त्रिलोक सिंह बिष्ट, राप्रावि घंडियाल मल्ला के विद्वान ​शिक्षकजीसी टम्टा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरिता देवी, एनएसएस के कार्यक्रम अ​धिकारी धीरजपाल सिंह रावत, अपर कार्यक्रम अ​धिकारी वीरेंद्र सिंह राणा, आशीष देवली, बलराम सती, केआर नौटियाल, शेख शौकत, कुंदन सौंरियाल आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

28 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित...

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
error: Content is protected !!