चमोली: गौशाला में आग लगने से बकरियां और बैल जलकर हुए खाक–

by | Jan 17, 2024 | आगजनी, चमोली | 0 comments

कुछ नगदी और मोबाइल फोन भी जला, मालिक भी झुलसा, गांव में अफरा-तफरी का माहौल हुआ–

नारायणबगड़: विकास खंड के देवपुरी गांव में एक गौशाला में बुधवार को सुबह आग लगने से वहां बंधी बकरियां और बैल जलकर राख हो गए। गौशाला में कुछ नगद धनरा​शि भी थी, जो राख हो गई है। गौशाला मालिक का मोबाइल फोन भी जल गया है।

जानकारी के अनुसार देवपुरी गांव निवासी सरोप सिंह पुत्र आलम सिंह ने सुबह ठांडलातोक में स्थित गौशाला में अपने बकरियों और बैलों को चारा पानी देकर गौशाला बंद कर जंगल की तरफ चारापत्ती लेने चला गया। ग्राम प्रधान संगीता देवी ने बताया कि सरोपसिंह की गौशाला गांव से काफ़ी दूर है जब ग्रामवासियों और अगल बगल के गांवों से लोगों के फ़ोन आए कि देवपूरी गांव के ऊपर जंगल में भारी आग की लपटे और धुंआ दिखाई दे रहा तो उन्होंने ग्रामीणों के साथ लेकर धुएं की ओर गए तो देखा कि वहां सरोपसिंह की गौशाला जलकर राख हो गई है तथा आग जंगल की तरफ भी बढ़ रही है।


गौशाला में बंधे बकरियां व बैल हुए राख-

उन्होंने बताया कि गौशाला के पास पीड़ित सरोप सिंह भी बुरी तरह झुलसकर मूर्छित अवस्था में मिला, जिनको तत्काल ग्रामीणों के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना दिए जाने पर राजस्व विभाग और पशुपालन विभाग के कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे और जले हुए मवेशियों और बकरियों की जांच-पड़ताल कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

पशुपालन विभाग के क्षेत्र प्रसार अधिकारी विजय सिंह रावत ने बताया कि मौके पर सरोपसिंह की पैंतीस बकरियों में से 27 बकरियां जली कर बिल्कुल राख हो रखीं हैं तथा दो बैल भी स्वाहा हो गए हैं जबकि एक बैल गंभीर घायलावस्था में मिला है और पंचनामा आदि की कार्यवाही चल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि सरोपसिंह बहुत ही गरीब आदमी है तथा किसी तरह अपनी आजीविका चलाने के लिए लोगों से कर्ज लेकर कुछ बकरियां पालने का काम कर रहा था जिससे उसके परिवार का पालन पोषण कर रहा था लेकिन अब वह इस घटना वह सदमे में हैं।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!