आक्रोश: भाणे भंकोरे के साथ डुमक गांव के ग्रामीणों ने किया गोपेश्वर में विशाल जुलूस प्रदर्शन–

by | Jan 18, 2024 | आंदोलन, चमोली, सड़क | 0 comments

कलगोठ गांव के ग्रामीण भी आंदोलन के लिए कूदे, कहा समरेखण बदला तो आंदोलन कर देंगे, पढ़ें पूरी खबर–

गोपेश्वर:सैंजी लग्गा-मैकोट-बेमरु-डुमक-कलगोठ सड़क निर्माण को लेकर बृहस्पतिवार को डुमक गांव के साथ क्षेत्रीय जनता का विशाल जुलूस प्रदर्शन गोपेश्वर नगर से होते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनि​​धियों ने यहां धरना-प्रदर्शन किया। गांवों से भाणे भंकोरे के साथ ग्रामीण प्रदर्शन में आए थे। कहा गया कि वर्ष 2019 के समरेखण के आधार पर सड़क का निर्माण कार्य हो। वर्तमान में किए गए समरेखण को शीघ्र निरस्त किया जाए। ऐसा नहीं करने पर ग्रामीणों ने विधान सभा तक पदयात्रा शुरू करने का एलान किया है।

बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी भी आंदोलनकारियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। जिला​धिकारी हिमांशु खुराना ग्रामीणों के बीच पहुंचे और ग्रामीणों की मांग सुनीं। डीएम ने कहा​ कि भू वैज्ञानिकों के दिशा निर्देशन में ही समरेखण तैयार किया गया है। इसे हम बदल नहीं सकते हैं। यदि ग्रामीण इसे बदलवाना चाहते हैं तो शासन को लिखा जाएगा।

डीएम से वार्ता करते संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह सनवाल-

संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह सनवाल, बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, ब्लॉक प्रमुख जोशीमठ हरीश परमार, दशोली की प्रमुख विनीता देवी, ग्राम प्रधान संजय राणा, लक्ष्मण सिंह नेगी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष अनूप नेगी, सीमा असवाल, धीरेंद्र गरोड़िया, माणा के प्रधान पीतांबर मोल्फा, भरत सिंह कुंवर, कालिकानंद सरस्वती, महादेव भट्ट के साथ ही कई लोगों ने जनसभा को संबो​धित किया।

इधर, कलगोठ गांव के ग्रामीणों ने उपजिला​धिकारी जोशीमठ को सौंपे ज्ञापन में सड़क का समरेखण न बदलने की मांग उठाई है। कहा गया कि जिस समरेखण को तैयार किया गया है, उसी आधार पर सड़क का निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाए, ऐसा न करने पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!