हक की लड़ाई: सड़क के लिए अब देहरादून तक पदयात्रा करेंगे डुमक गांव के ग्रामीण, जिला प्रशासन से ग्रामीण हुए नाराज–

by | Jan 19, 2024 | आंदोलन, चमोली, सड़क | 0 comments

डुमक गांव के ग्रामीणों ने फिर से शुरू किया क्रमिक धरना, 21 जनवरी को गोपेश्वर से देहरादून विधानसभा के लिए पदयात्रा शुरू करने का लिया निर्णय–

जोशीमठ:सैंजी लग्गा मैकोट-बेमरु-डुमक-कलगोठ सड़क को लेकर डुमक गांव के ग्रामीणों ने आंदोलन जारी रखा है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को भी गांव में क्रमिक धरना दिया। ग्रामीण सड़क का निर्माण कार्य वर्ष 2019 के समरेखण के आधार पर शुरू करने की मांग पर अडिग हैं। ग्रामीण जिला प्रशासन के रुख से नाराज हैं।

असंतुष्ट ग्रामीणों ने 21 जनवरी से गोपेश्वर से देहरादून विधानसभा तक पदयात्रा शुरू करने का एलान किया है। ग्रामीणों ने कहा कि 28 जनवरी को सुभाष चंद्र बोष की जयंती पर देहरादून के गांधी पार्क में धरना शुरू किया जाएगा। इस मौके पर डुमक संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, रघुनाथ सिंह, बेलमती देवी, अनसूया सिंह, दिलवत, चंद्रमोहन, भवान सिंह, ताजवर सिंह, गंगा सिंह, भुवन सिंह, रमेश सिंह के साथ ही कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!