मांग हमारी पूरी करो: खैनुरी गांव के ग्रामीणों ने पीतांबर वेशभूषा के साथ निकाली रैली–

by | Jan 22, 2024 | आंदोलन, चमोली, सड़क | 0 comments

देशभर में जहां श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शोभायात्राएं निकाली गई, मंदिरों में पूजाएं हुई, इधर खैनुरी गांव के ग्रामीणों ने सड़क को लेकर किया आंदोलन–

गोपेश्वर: कई दिनों से सड़क सुधारीकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे खैनुरी के ग्रामीणों ने सोमवार को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पीतांबर वस्त्रों में गांव से धरना स्थल तक रैली निकाली। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी भगवान राम में पूरी आस्था है लेकिन उनके गांव की सड़क की दुर्दशा को देखते हुए झांकी के बजाय रैली निकाली।

खैनुरी के ग्रामीण पांच जनवरी से अपर चमोली-खैनुरी सड़क सुधारीकरण की मांग को लेकर प्रतीक्षालय में धरना दे रहे हैं। सोमवार को जब हर गांव में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर झांकी, भजन कीर्तन आदि कार्यक्रम हो रहे थे तो खैनुरी के ग्रामीणों ने गांव में पूजा अर्चना के बाद धरना स्थल तक रैली निकाली। गांव की सभी महिलाएं पीतांबर वेशभूषा में रैली में शामिल हुई। ग्रामीणों ने इस दौरान जय श्रीराम के नारे लगाए और शासन प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की।

खीम सिंह, गोविंद सिंह, वीरेंद्र सिंह, सोवत सिंह, सब्बल सिंह, चंदन सिंह, दुलाप सिंह, लकपत सिंह, पान सिंह, सूरज सिंह, पूनम देवी, रेखा देवी, दीपा देवी, जयंती देवी, प्रीती देवी, संतोषी देवी, रूपा देवी, विनीता देवी, माहेश्वरी देवी, यशोदा देवी आदि शामिल रहे। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क सुधारीकरण की लड़ाई जारी रहेगी।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!