आस्था: गोपेश्वर पहुंची मां ज्वाला की डोली, फूल और मालाओं से हुआ भव्य स्वागत–

by | Jan 22, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

माता की डोली करेगी रात्रि प्रवास, महिलाओं ने किया कीर्तन-भजन, बर्त्वाल परिवार के घर पर होगा माता का प्रवास–

गोपेश्वर। कठूड़ गांव की आराध्य देवी मां ज्वाला सोमवार को गोपेश्वर पहुंची। गोपीनाथ मंदिर के दर्शनों के बाद मां की डोली यशवंत बर्त्वाल और मोहन बर्त्वाल के घर पहुंची। यहां मौजूद भक्तों ने माता की डोली का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान जय माता दी और जय श्रीराम के जयकारे लगे। ध्याणियों ने मां ज्वाला देवी से मनौतियां भी मांगी। अपनी बहन मां अनसूया से भेंट करने के बाद ज्वाला मां की डोली गांव-गांव के दिवारा भ्रमण पर निकल गई थी।

साेमवार को डोली बर्त्वाल मोहल्ला गोपेश्वर पहुंची। मां की डोली का ध्याणियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। 12 फरवरी से मां के मंदिर में श्रीमद देवी भागवत कथा का शुभारंभ होगा, तब मां की डोली भी मंदिर में प्रवेश करेगी।

इस मौके पर पुजारी दिनेश प्रसाद थपलियाल, देवी प्रसाद सकलानी, आचार्य प्रशांत डिमरी, यशवंत बर्त्वाल, मोहन बर्त्वाल, विपिन, वीरेंद्र, लक्ष्मण कनवासी, विनोद, मनोज बिष्ट, लखपत कनवासी, भरत सिंह, विजेंद्र कनवासी, नीरज कनवासी आदि मौजूद रहे। देर रात तक महिलाओं ने माता की डोली के सम्मुख भजन कीर्तन किए।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!