राममयी हुआ संपूर्ण उत्तराखंड, गांवों से लेकर शहरों तक दीपोत्सव, आतिशबाजी हुई–

by | Jan 22, 2024 | देहरादून, संस्कृति | 0 comments

बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी कर्मचारियों और आईटीबीपी जवानों ने जलाए दीप, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की पूजा-अर्चना–

देहरादून। संपूर्ण उत्तराखंड सोमवार को श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा में ढूबा रहा। गांवों से लेकर शहरों तक भव्य झांकी निकाली गई। गांवों में भी श्रीराम परिवार की झांकी निकाली गई। जगह-जगह आतिशबाजी हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में पूजा-अर्चना की। देशभर में सोमवार को लोगों ने भगवान श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को पूरे जश्न के साथ मनाया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिनभर जोशीमठ के नृसिंह मंदिर में सुंदर कांड का पाठ किया। उन्होंने ज्योतिर्मठ में शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज की गद्दी के सानिध्य में कार सेवकों को सम्मानित किया।

इधर, श्रीनगर गढ़वाल में गोला पार्क में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें 5551 दीप प्रज्वलित किये गए। साथ ही प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। चमोली, पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी, ऋ​षिकेश, देहरादून, हरिद्वार में भी भव्य झांकियां निकाली गई। देर रात तक लोगों ने आतिशबाजी की। बदरीनाथ धाम में श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के कर्मचारियों और आईटीबीपी के जवानों ने दीपक जलाए।

पोखरी में भी श्रद्धालुओं ने गांव-गांव के मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन किया। बिरही के वीरभद्रेश्वर मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया गया। श्रद्धालु तारा दत्त थपलियाल ने मंदिर में भंडारे का आयोजन किया। पीपलकोटी में टीएचडीसी की ओर से सुंदर कांड का पाठ किया गया। भंडारे का कार्यक्रम भी हुआ। चमोली में राम की झांकी निकाली गई। चमोली जागृत मंच ने चमोलानाथ मंदिर में अखंड रामायण का पाठ किया। गोपेश्वर में रामलीला मंच की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जबकि गोपीनाथ मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया।

Latest News

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...
error: Content is protected !!