उत्तराखंड: परिजनों ने पांच साल के बच्चे को ब्रह्मकुंड में डुबोकर मार डाला–

by | Jan 24, 2024 | ब्रेकिंग, हरिद्वार | 0 comments

तंत्र क्रिया से जुड़ा बताया जा रहा मामला, पुलिस जांच में जुटी, —

हरिद्वार: परिजनों ने हरकी पैड़ी पर ब्रह्मकुंड में एक पांच साल के बच्चे को ढुबोकर मार डाला। पुलिस टीम ने बच्चे को कब्जे में ले लिया है। जिस भी व्य​क्ति ने यह वारदात देखी, दंग रह गए। बताया जा रहा है कि तंत्र क्रिया के चलते बच्चे की जान ली गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बुधवार को दोपहर में एक परिवार अपने बच्चे को लेकर हरकी पैड़ी पर आया। तब यहां लोगों की भीड़ भी जुटी थी।

अचानक बच्चे के ब्रह्म कुंड में डुबोकर मार देने की खबर फैल गई। वे बच्चे को लगातार कुंड में डुबो रहे थे। वहां मौजूद कई लोगों ने इसकी वीडियो भी बनाई। इस घटना पर वहां लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। बच्चे को कुंड से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम गई थी। उसे जिला अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने बच्चे को मृत घो​षित कर दिया। पुलिस ने तत्काल परिजनों को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की गई। इस घटना को देखकर वहां हर कोई अचं​भित रह गया।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!