तीन दिन से ठप पड़ी अमृत गंगा पेयजल योजना, कड़ाके की ठंड में पानी के लिए भटक रहे 600 परिवार–

by | Jan 27, 2024 | चमोली, पेयजल | 0 comments

पेयजल लाइन का पाइप क्षतिग्रस्त होने से एक कार भी हुई क्षतिग्रस्त, जल निगम के अ​धिकारियों ने कहा रात तक आएगा पानी–

गोपेश्वर: नगर क्षेत्र के लिए सप्लाई हो रही अमृत गंगा पेयजल योजना पर शनिवार को तीसरे दिन भी पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है, जिससे लोगों को पेयजल की आपूर्ति करना मु​श्किल बना हुआ है। नगर के लगभग 600 परिवारों के नलों पर पानी की सप्लाई बंद पड़ी है। बृहस्पतिवार को बैरागना गांव के समीप अमृत गंगा पेयजल योजना के पाइप फट गए थे। जिन्हें जल निगम के कर्मचारियों ने चार बार जोड़ा लेकिन हर बार पाइप फट गया।

जल निगम के अ​धिशासीअ​भियंता वीके जैन ने बताया कि अत्य​धिक ठंड होने के कारण दस इंच के पाइप पानी का प्रेशर नहीं झेल पा रहे हैं। जिससे पाइप फट रहा है। शुक्रवार रात को भी पानी का पाइप अचानक फट गया था, जिससे पानी का प्रेशर इतना तेज आया कि यहां खडी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। कार के शीशे चटक गए और सीट व दरवाजे भी टूट गए। जल निगम के अ​धिकारियों ने प्रभावित परिवार को क्षतिपूर्ति देने का आश्वासन दिया है। अ​धिशासीअ​भियंता वीके जैन ने बताया कि जल्द ही पानी की सप्लाई सुचारु कर ली जाएगी।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!