चमोली: जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने चमोली जिला सूचना विभाग को दी कार्यालय भवन की सौगात–

by | Jan 27, 2024 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

रिब्बन काटकर वि​धिवतरुप से किया भवन का उद्घाटन, डीएम ने कहा, विकास के लिए प्रेस और प्रशासन को बीच हो सशक्त संबंध–

गोपेश्वर: कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को जिला​धिकारी हिमांशु खुराना ने जिला सूचना विभाग को कार्यालय भवन की सौगात दी। जिला​धिकारी ने वि​धिवत रुप से रिब्बन काटकर जिला सूचना कार्यालय भवल का उद्घाटन किया।

जिलाधिकारी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में प्रेस और मीडिया का बहुत बड़ा योगदान था। लोग मीडिया को बडी आशा भरी निगाहों से देखते थे। भारतीय संविधान के मूलभूत अधिकारों के अंतर्गत विचार एवं अभिव्यक्ति की आजादी दी गई है। इसी के अंतर्गत प्रेस को भी पूरी स्वतंत्रता प्रदत्त है। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज का दर्पण होता है। रोजमर्रा के जीवन में मीडिया से बहुत सी बातें जानने और सुनने को मिलती है। इससे सभी को सीखने और कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर प्रभारी जिला सूचना अधिकारी रवेन्द्र सिंह ने समस्त प्रेस प्रतिनिधियों की ओर से जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ प्रेस प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह एवं पुस्तक भेंट करते हुए उनका स्वागत सम्मान किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार रजपाल बिष्ट, क्रांति भट्ट, प्रमोद सेमवाल, देवेन्द्र रावत, महिपाल गुसांई, शेखर रावत, नंदन बिष्ट, पुष्कर चौधरी, सुरेन्द्र रावत, कृष्णा कुमार सेमवाल, जगदीश पोखरियाल, समीर बहुगुणा, पुष्कर नेगी, संदीप कुमार, रणजीत सिंह, विनोद रावत, सुरेन्द्र गडिया, मनोज रावत, प्रधान सहायक अनुज नैनवाल, संरक्षक वृजमोहन नेगी, कनिष्ठ सहायक विक्रम सिंह पंवार, सोशल मीडिया एक्सीक्यूटिव राजा तिवारी, फोटोग्राफर अशोक सेमवाल, सूरज नेगी, अनुसेवक पुष्कर लाल आदि मौजूद थे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!