चमोली: नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले दो लोगों को तीन साल की सजा–

by | Jan 31, 2024 | चमोली, ठगी, न्यायालय | 0 comments

न्यायिक मजिस्ट्रेट लबल कुमार की अदालत ने सुनाया फैसला, बीस हजार रुपये जुर्माना भी लगाया–

गोपेश्वर (चमोली): न्यायिक मजिस्ट्रेट लबल कुमार की अदालत ने सरकारी नौकरी के देने के नाम पर ठगी करने वाले दो अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए तीन साल की सजा सुनाई है। दोनों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला है। जुर्माना न देने पर बीस-बीस दिन की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

मामला वर्ष 2019 का है। गोपेश्वर निवासी मंगल सिंह को नौकरी का झांसा देकर पुरुषोत्तम बंडवाल और राजीव विश्नोई ने छह लाख 70 हजार रुपये ठग लिए थे। साथ ही पीड़ित को फर्जी नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया। लेकिन नियु​क्ति फर्जी होने की सूचना पर पीड़ित ने पुरुषोत्तम और राजीव से धनरा​शि वापिस मांगी। लेकिन उन्हें पैसे नहीं लौटाए गए। पीड़ित ने गोपेश्वर थाने में इनके ​खिलाफ मामला दर्ज कराया।

बुधवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट लबल कुमार वर्मा की अदालत में मामले की सुनवाई हुई। पीड़ित की ओर से प्रभारी अभियोजन अधिकारी पूजा देवी ने पैरवी की। अदालत ने अभियुक्त पुरुषोत्तम बंडवाल और राजीव विश्नोई को दोषी पाते हुए तीन साल की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थ दंड से भी दंडित किया है।

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!