चमोली: जिला निर्वाचन अ​धिकारी ने पीएमजीएसवाई के ईई से तलब किया स्पष्टीकरण–

by | Feb 1, 2024 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

दिए निर्देश निर्वाचन से संबं​धित सभी कार्य समय पर करें पूरा, अ​धिकारियों की बैठक ली, निर्देश दिए–

गोपेश्वर (चमोली): बृहस्पतिवार को जिला सभागार में जिला​ निर्वाचन अ​धिकारी जिला​धिकारी हिमांशु खुराना ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर नोडल और सहायक नोडल अ​धिकारियों की बैठक ली। बैठक में अनुप​स्थित पीएमजीएसवाई के ईई से स्पष्टीकरण तलब किया गया।

जिला निर्वाचन अ​धिकारी ने सभी को दायित्वों का त्रुटिरहित निर्वहन करने और आदर्श आचार संहिता का पूर्णत: पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि निर्वाचन से जुड़े सभी कार्य समय पर पूरे कर लिए जाएं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी निर्वाचन आयोग की जारी गाइडलाइन का भलीभांति अध्ययन कर लें। विछली निर्वाचन में जो कमियां सामने आई उन्हें दूर किया जाए। लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया समय पर सुनिश्चित की जाएं। निर्वाचन नियंत्रण कक्ष, शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, व्यय लेखा एवं निगरानी व व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ, एमसीएमसी आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, सीडीओ अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहां, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला सहित निर्वाचन से जुड़े नोडल सह सहायक नोडल अधिकारी आदि मौजूद थे।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!