उत्तराखंड में सबको मिलेगा एक समान अ​धिकार, जल्द अ​धिनियम के रुप में लागू होगा समान नागरिक संहिता–

by | Feb 3, 2024 | देहरादून, रचनात्मक, राजकाज | 0 comments

देहरादून: उत्तराखंड में जल्द सभी को एक समान अ​धिकार मिल सकेगा। बेटा-बेटी और महिला-पुरुष के बीच भेदभाव भी खत्म हो जाएगा। जल्दी ही राज्य में समान नागरिक संहिता अ​धिनियम के रुप में राज्य में लागू हो जाएगी। आज प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में समान नागरिक संहिता का मसौदा रखा जाएगा। शुक्रवार को यूसीसी के लिए गठित सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत ज​स्टिस रंजना प्रकाश देसाई समिति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इसका मसौदा सौंप दिया है। यह मसौदा 740 पृष्ठों की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पांच फरवरी से राज्य विधानसभा के सत्र में विस्तृत ड्राफ्ट रिपोर्ट पर सभी दलों से चर्चा कर, इसे अ​धिनियम के रुप में तैयार कर राज्य में लागू कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दो वर्ष पूर्व 2022 में विधानसभा चुनाव से पहले हमने भाजपा के संकल्प के अनुरूप राज्य की जनता से समान नागरिक संहिता लाने का वादा किया था, वि​धिक परीक्षण कराने के बाद इसे विधेयक बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। समान नागरिक संहिता के लिए लड़ने वाली अ​धिवक्ता अश्वनी उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड में यह एतिहासिक काम होगा। आज भी देश में बहुत सारी कुरीतियां हैं, जो अब खत्म हो जाएंगी।

इस अ​धिनियम के लागू होने के बाद प्रदेश में पत्नी के जीवित होते हुए एक से अ​धिक शादी पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी। राज्य को बहु विवाह की कुप्रथा से छुटकारा मिल जाएगा। लड़कियों को बराबरी का अ​धिकार मिल जाएगा। माता-पिता की संपति और वसीयत में लड़कियों को लड़कों के बराबर अ​धिकार मिलेगा। बाल विवाह से मु​क्ति मिल जाएगी, तलाक का तरीका भी समान हो जाएगा।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!