चमोली: राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर की भूमि को खेल विभाग को देने का किया विरोध–

by | Feb 5, 2024 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

अ​भिभावक संघ की बैठक हुई आयोजित, डीएम को सौंपा ज्ञापन, 15 फरवरी तक का दिया अल्टीमेटम–

गोपेश्वर (चमोली): राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर की अ​धिकांश भूमि को खेल विभाग को देने की सुगबुगाहट को देखते हुए अ​भिभावकों ने सोमवार को एक बैठक आयोजित कर भूमि देने का विरोध किया। इंटर कॉलेज के सभागार में सोमवार को अ​भिभावकों की बैठक। अ​भिभावकों ने एक स्वर में कहा कि विद्यालय के छात्रावास की भूमि खेल विभाग को हस्तांतरित करने की योजना बनाई जा रही है। इसका विरोध किया जाएगा।

कहा कि जिस छात्रावास को खेल विभाग को दिए जाने की बात चल रही है, वहां पर विद्यालय का नया छात्रावास बनाया जाना है। इसका प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है। ऐसे में यदि भूमि दूसरे विभाग को दे दी गई तो छात्रावास कैसे बन पाएगा। साथ ही विद्यालय में अन्य संसाधनों के लिए जमीन की जरूरत है। कहा कि विद्यालय की कुछ जमीन पर पहले ही अतिक्रमण किया जा चुका है जिसपर प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

बैठक के बाद पीटीए व एसएमसी की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें कहा है कि यदि 15 फरवरी तक विद्यालय की भूमि खेल विभाग को नहीं दिए जाने के संबंध में अवगत नहीं कराया गया तो अभिभावक आंदोलन को बाध्य होंगे। अ​भिभावकों ने कहा कि विद्यालय की कई जमीन पहले ही अतिक्रमण किया जा चुका है। बैठक में पीटीए अध्यक्ष हरीश पुरोहित, विद्यालय की ब्रांड एंबेस्डर उषा रावत, सुनीता जोशी, संगीता बिष्ट, उर्मिला, हीरा बिष्ट सहित अन्य अभिभावक मौजूद रहे।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!