जोशीमठ: बर्फ के आगोश में हेमकुंड साहिब का आस्था पथ–

by | Feb 8, 2024 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

घांघरिया में दो से तीन फीट तक बर्फ जमीं, मौसम हुआ सुहावना, श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने किया निरीक्षण–

गोविंदघाट(चमोली): गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने घांघरिया तक बर्फबारी का निरीक्षण कर यात्रा व्यवस्थाएं जांची। गोविंदघाट से सात किलोमीटर दूरी से बर्फ बिछी हुई मिली। आस्था पथ पर दो से तीन फीट तक बर्फ जमीं हुई है। जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि श्री हेमकुण्ट साहिब में भी पाँच छह फुट बर्फ होगी।

इस वर्ष अभी तक की यह सबसे अधिक बर्फ़बारी है जिससे बहुत राहत मिली है। समय पर बर्फ बारी होना घटते ग्लेशियर के लिये अति आवश्यक होता है।

उम्मीद करते हैं कि यदि इस वर्ष और बर्फ भी अभी पड़ जाती है तो यात्रा की तैयारी के लिए रास्ता खोलने के समय भारतीय सेना को खुला मौसम मिलेगा और यात्रा भी समय से शुरू की जा सकेगी। अभी यात्रा खोलने की तिथि सरकार एवं ट्रस्ट ने निश्चित नहीं की है। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि घांघरिया और गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब में तीन से चार फीट तक बर्फ जमीं है। पूरा हेमकुंड साहिब क्षेत्र बर्फ के आगोश में है। हेमकुंड साहिब सरोवर भी बर्फ में जमा हुआ है।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!