आक्रोश: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में किया वन पंचायत सरपंचों ने प्रदर्शन, अपना हक मांगा–

by | Feb 12, 2024 | आंदोलन, चमोली, वन | 0 comments

मानदेय सहित अपनी वि​भिन्न मांगों को लेकर नगर के मुख्य तिराहे से कलेक्ट्रेट परिसर तक किया प्रदर्शन, डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन–

गोपेश्वर: अपनी वि​भिन्न मांगों को लेकर सोमवार को जनपद के वन पंचायत सरपंचों ने गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर तक प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। कलेक्ट्रेट परिसर में वन पंचायत सरपंचों ने बैठक भी की। संगठन के जिलाध्यक्ष कैलाश खंडूरी ने कहा कि वन सरपंच वनाग्नि की रोकथाम से लेकर जल, जंगल व जमीन के संरक्षण में हमेशा आगे रहते हैं, लेकिन उन्हें अधिकारों से वंचित रखा गया है।

वन सरपंचों ने वन अधिनियम की नियमावली 1976 के अनुसार पंचायती वन समिति के स्थान पर वन पंचायत सलाहकार समिति लिखे जाने, प्रदेश स्तर पर सलाहकार परिषद का गठन वन सरपंचों में से किए जाने, वनाग्नि अवरोधक समिति में अध्यक्ष पद पर ग्राम प्रधान के स्थान पर वन सरपंच को नामित किए जाने, वन नियमावली की विसंगतियों को दूर करके वन पंचायतों के अधिकार सुदृढ किए जाने, प्रत्येक वन पंचायत का सीमांकन राजस्व विभाग से करवाए जाने, प्रदेश में सभी वन पंचायतों के चुनाव एक साथ करवाए जाने और प्रत्येक वन पंचायत को वन पंचायत भवन प्रदान किए जाने समेत कई मांगें उठाई।

कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते वन सरपंच-

प्रदर्शन करने वालों में संगठन के उपाध्यक्ष बीपी सती, वीरेंद्र रावत, धनवंत्री रतूड़ी, प्रकाश पंवार, गोविंद सिंह, हरक सिंह रावत, हीरा सिंह जदोड़ा, सरोजनी देवी, बीना देवी, सुनीता, लखपत सगोई, त्रिलोक सिंह, सुशील ध्यानी, मोहन सिंह, हर्षवर्द्धन भट्ट, भालचंद्र चमोला, महावीर पंवार, ज्ञान सिंह, बचन सिंह, मथुरा प्रसाद, चमन सिंह, अरुणा खंडूरी, दीपा, शरादी देवी, बबली, लोकानंद हटवाल, सुजान सिंह, चंद्रसिंह, जमन सिंह, केशव चंद्र, सौरभ राजा, शशि देवी के साथ ही कई वन सरपंच मौजूद रहे।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!