जय बदरीनाथ: बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की ति​थि तय करने की प्रक्रिया हुई शुरू–

by | Feb 13, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

14 फरवरी को वसंत पंचमी को तय होगी बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की ति​थि, तैयारी पूरी–

ऋषिकेश: देश के चारधामों में सर्वश्रेष्ठ बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि तय करने की प्रक्रिया में मंगलवार को गाडूघड़ा (तेल-कलश) श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर डिम्मर से चलकर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के चंद्रभागा विश्राम गृह ऋषिकेश पहुंच गया। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति तथा श्रद्धालुओं द्वारा तेलकलश लेकर पहुंचे डिमरी पंचायत प्रतिनिधियों का स्वागत किया।

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि नरेंद्र नगर स्थित राजदरबार में बसंत पंचमी बुधवार 14 फरवरी को तय होनी है। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय करने के कार्यक्रम हेतु मंदिर समिति ने तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने तैयारियों के संबंध में निर्देश जारी किये हैं।

ज्ञातब्य है कि 14 फरवरी को ही श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत द्वारा गाडूघड़ा राजमहल को सौंपा जायेगा बाद में राजमहल से गाडूघड़ी में तिलों का तेल पिरोकर कपाट खुलने से पूर्व बदरीनाथ धाम पहुंचता है

कपाट खुलने के बाद यह तेलकलश भगवान बदरीविशाल के नित्य अभिषेक हेतु प्रयोग में लाया जाता है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि धार्मिक रस्म के अंतर्गत बीते मंगलवार को श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत प्रतिनिधि गाडूघड़ा के साथ श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर डिम्मर से रवाना हो गये। किशोर पंवार ने गाडूघड़ा तथा डिमरी पंचायत प्रतिनिधियों को श्री नृसिंह मंदिर के लिए रवाना किया। 13 फरवरी प्रात: को तेलकलशडिम्मर ( चमोली) से शाम मंदिर समिति के चंद्रभागा स्थित धर्मशाला पहुंचा तथा 14 फरवरी बसंत पंचमी को तेलकलश राजमहल नरेंद्र नगर पहुंचेगा जहां गाडूघड़ातेलकलश यात्रा की भी तिथि निश्चित होगी। आज ही कपाट खुलने की तिथि निश्चय होने के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी भी ऋषिकेश पहुंच गये है।

श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत अध्यक्ष तथा मंदिर समिति सदस्य आशुतोष डिमरी ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व तिलो का तेल पिरोने के बाद गाडूघड़ातेलकलशनरेंद्रनगर राजदरबार से डिम्मर होते हुए श्री नृसि़ह मंदिर, योग बदरी पांडुकेश्वर के बाद श्री बदरीनाथ धाम पहुंच जायेगा।

ऋषिकेश में गाडूघड़ा पहुंचने के समय बीकेटीसी पूर्व सदस्य हरीश डिमरी सहित डिमरी धार्मिक पंचायत प्रतिनिधि सुरेश डिमरी, ज्योतिष डिमरी, संजय डिमरी, विनोद डिमरी (श्रीराम), अरविंद डिमरी, आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!