आस्था: इस वर्ष 12 मई को ब्रह्ममुहुर्त में 6 बजे खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट–

by | Feb 14, 2024 | आस्था, नई टिहरी | 0 comments

टिहरी राज दरवार में घो​षित हुई धाम के कपाट खोलने की ति​थि, बदरीनाथ धाम में अभी भी जमीं तीन फीट बर्फ–

​नई टिहरी: बद्रीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष की यात्रा के लिए 12 मई को प्रातः 6 बजे खोल दिए जाएंगे। बसंत पंचमी के पर्व पर बुधवार को नरेंद्रनगर में पंचांग गणना कर मंदिर के कपाट खुलने की तिथि तय की गई।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बुधवार को परंपरा के अनुसार महाराजा मनुजेंद्र शाह की जन्मपत्री की गणना कर बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि व मुहुर्त निर्धारित किया गया। जिसके अनुसार मंदिर के कपाट 12 मई को प्रातः 6.00 बजे निर्धारित की गई है। जबकि गाडू घड़ा तेल पिरोने की तिथि 25 अप्रैल निर्धारित की गई है। इससे पूर्व बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधि गाडू कलश लेकर नरेंद्रनगर राजमहल में पहुंचे। जिसके बाद धार्मिक परंपराओं के साथ बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि निर्धारित की गई।

इस मौके पर महाराजा मनुजेंद्र शाह, महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह, ठाकुर राजेन्द्र विक्रम सिंह पँवार, बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, बदरीनाथ रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के टीका प्रसाद डिमरी, राजेंद्र प्रसाद डिमरी, हेमचंद्र डिमरी, मनोज डिमरी, विनोद सुयाल, बीकेटीसी सदस्य राज्यपाल पुंडीर, वीरेंद्र असवाल आदि मौजूद थे।

Latest News

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...
error: Content is protected !!