चमोली: विशेष सत्र न्यायाधीश ने चरस तस्करी के मामले में अभियुक्त को दस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई–

by | Feb 15, 2024 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

एक लाख रुपये के अर्थदंड से भी किया दंडित, अर्थदंड न चुकाने पर छह माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भी भुगतनी होगी–

गोपेश्वर: चरस तस्करी के एक मामले में न्यायालय ने अ​भियुक्त को दस साल की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है। अ​र्थदंड जमा न करने पर छह माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। अ​भियुक्त पर वर्ष 2019 में भी चरस के ही एक अन्य मामले में भी न्यायालय में केस चल रहा है।

जिला शासकीय अधिवक्ता प्रकाश भंडारी के अनुसार, 24 अगस्त 2021 को पुलिस के एसओजी प्रभारी मनोज नेगी ने पुलिस टीम के साथ गोपेश्वर के अग्निशमन विभाग व अंग्रेजी शराब की दुकान के समीप चैकिंग के दौरान सूरज, ग्राम डुंगरी, छिनका, चमोली के बेग से डेढ़ किलोग्राम चरस बरामद किया था। एसओजी प्रभारी ने इसके खिलाफ थाना गोपेश्वर में मुकदमा पंजीकृत करवाया था। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ विरोध पत्र न्यायालय में दाखिल किया। बृहस्पतिवार को अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत दस्तावेज व गवाहों के बयान के आधार पर विशेष सत्र न्यायाधीश धर्म सिंह की अदालत ने अभियुक्त सूरज सिंह को दोषी पाया। एनडीपीएस एक्ट के तहत उसे दस वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड जमा न करने पर छह माह के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!