चमोली: नंदानगर में प्रसिद्ध महा​शिवरात्रि मेला इस बार होगा भव्य, बैठक में लिए गए निर्णय–

by | Feb 19, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण देंगे जागरों की प्रस्तुति, तीन आकर्षक पुरस्कार जीतने का भी मिलेगा मौका–

नंदानगर (चमोली): नंदानगर के प्रसिद्ध महाशिवरात्रि मेले को लेकर सोमवार को महाशिवरात्रि मेला कमेटी की बैठक आहूत की गई, जिसमें आगामी 8 मार्च को होने वाले महाशिवरात्रि के लिए रूपरेखा तैयार की गई। इस बार तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेला कार्यक्रम में 7 मार्च को उद्घाटन होगा। रात्रि को स्थानीय कलाकारों एवं संस्कृति विभाग उत्तराखंड के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

आठ मार्च को महाशिवरात्रि मेले के सिद्धेश्वर महादेव में पूजा अर्चना के बाद स्थानीय शिक्षण संस्थानों एवं महिला मंगल दलों का सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। रात्रि को इस बार जाकर सम्राट प्रीतम भरतवान का कार्यक्रम होगा जबकि नौ मार्च को स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों के कार्यक्रम होंगे और पुरस्कार वितरण किया जाएगा, विगत वर्षों की भांति इस बार भी मेले में आकर्षण के लिए स्कूटी के साथ-साथ तीन आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।

बैठक में शिवरात्रि मेला के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, व्यापार संघ के अध्यक्ष नंदन सिंह रावत, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विजय प्रसाद, सुखबीर सिंह रौतेला, अर्जुन सिंह रावत, चरण सिंह नेगी, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राणा, देव सिंह नेगी, विधायक प्रतिनिधि राकेश, सचिव शिवरात्रि मेला कमेटी मनोज कठैत, दीपक, प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...
error: Content is protected !!