चमोली। बदरीनाथ हाईवे पर चमोली बाजार में दुकानों में आग लगने से करीब 10 दुकानें इसकी चपेट में आ गई हैं। मौके पर एसडीएम, तहसीलदार, थानाध्यक्ष समेत पुलिस टीम मौजूद है। घटना दोपहर में करीब सवा दो बजे की है। एक घंटे बाद गोपेश्वर से मौके पर पहुंचा फायर ब्रिगेड का वाहन दुकानों में आग बुझाने में लगा है। मिष्ठान भंडार में 5 से 7 सिलेंडर भी थे, जिन पर आग लगने से विस्फोट हुआ, जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल है। यहां स्टेट बैंक की शाखा भवन भी स्थित है, यदि आग बढ़ती है तो दिक्कतें पैदा हो सकती है। दुकानों में आग लगने के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। चमोली बाजार में जाम की स्थिति बन गई है
चमोली बाजार में 10 दुकानें आ गई आग की चपेट में, मिष्ठान भंडार में सिलेंडरों से हो रहा विस्फोट, बैंक को भी खतरा–
by laxmi Purohit | Aug 26, 2021 | आगजनी, चमोली | 0 comments

Latest News
कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...
अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...
‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...
सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...
पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...
एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...
तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
