चमोली: गौचर परिसर में आईटीबीपी ने मनाया सेवानिवृत्त सैनिक दिवस–

by | Feb 24, 2024 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

स्वास्थ्य ​शिविर हुआ आयाेजित, पूर्व सैनिकों ने बताई समस्याएं, पूर्व सैनिक हुए सम्मानित–

गौचर (चमोली): भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 8वीं वाहिनी गौचर में बल के सेवानिवृत्त पदाधिकारियों व दिवंगत पदाधिकारियों के आश्रितों के सम्मान में सेवानिवृत्त दिवस का आयोजन किया गया। साथ ही स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त पदाधिकारियों व दिवंगत पदाधिकारियों के परिजनों ने स्वास्थ्य जांच कराई।

महानिदेशालय आईटीबीपी के निर्देशानुसार गौचर में कार्यालयाध्यक्ष अतुल कुमार थवाईत के मार्गदर्शन में सेवानिवृत्त दिवस मनाया गया। वाहिनी के अधिकारियों ने सभी सेवानिवृत्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में सभी से सुझाव लेते हुए उनकी समस्याओं को सुनते हुए उनका समाधान किया गया।

आईटीबीपी कैंपस में आयोजित हुआ सेवानिवृत सैनिक सम्मान कार्यक्रम-

इस दौरान 1962 के भर्ती वयोवृद्ध सेवानिवृत्त पदाधिकारी दयाल सिंह को बल की ओर से सम्मानित भी किया गया। कमान अधिकारी ने सभी सेवानिवृत्त पदाधिकारियों से बात की। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया।

error: Content is protected !!