आक्रोश: हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग से ग्रामीणों और जनप्रतिनि​धियों ने उखड़वा घ​टिया निर्माण–

by | Feb 25, 2024 | आंदोलन, चमोली, सड़क | 0 comments

पीएमजीएसवाई के ​खिलाफ किया प्रदर्शन, उर्गम घाटी की लाइफलाइन पर चल रहा घटिया निर्माण हटवाया-5

गोपेश्वर। पर्यटन क्षेत्र उर्गम घाटी के गांवों को यातायात से जोड़ने वाली एकमात्र हेलंग-उर्गम सड़क पर चल रहे सुधारीकरण व निर्माण कार्यों को लेकर रविवार को स्थानीय जनता ने विरोध प्रदर्शन किया। हेलंग-उर्गम सड़क उर्गम घाटी के गांवों की लाइफलाइन है।

लेकिन पिछले लंबे समय से सड़क आपदा से बदहाल पड़ी हुई है। पीएमजीएसवाई की ओर से सड़क सुधारीकरण कार्य पर अभी तक करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन ​स्थिति जस की तस बनीं हुई है। रविवार को पीएमजीएसवाई के अ​धिशासी अ​भियंता परशुराम चमोली हेलंग-उर्गम सड़क के निरीक्षण पर गए थे, इसकी भनक स्थानीय जनप्रति​​नि​धियों को लगी तो वे नारेबाजी करते हुए सड़क पर पहुंच गए। उन्होंने घटिया निर्माण को भी हटवाया।

पीएमजीएसवाई के ​खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण-

पूर्व ग्राम प्रधान व सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह नेगी ने कहा कि बदहाल सड़क पर चलना मु​श्किल हो गया है। अब सड़क सुधारीकरण कार्य हो रहा है तो उसमें भी हीलाहवाली की जा रही है। स्कबर और पुश्ता निर्माण में रेत बजरी की जगह मिटटी डाली जा रही है। कहा कि घटिया निर्माण बर्दास्त नहीं किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनूप नेगी, रमेश सिंह, भोला, महेश सिंह, कन्हैया सिंह, रघुवीर सिंह नेगी, भगत सिंह झिंक्वाण के साथ ही कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!