चमोली: जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को ली अधिकारियों की बैठक–

by | Feb 27, 2024 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

निर्वाचन कार्यों को त्रुटि रहित एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के दिए अ​धिकारियों को निर्देश–

गोपेश्वर: जिला निर्वाचन अ​धिकारी हिमांशु खुराना ने मंगलवार को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की तैयारियों को लेकर सभी एआरओ, नोडल और सहायक नोडल अ​धिकारियों की बैठक ली। जिला निर्वाचन अ​धिकारी ने निर्देशित किया कि आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन कार्यो से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को त्रुटि रहित, समयबद्वता के साथ सुनिश्चित किया जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी एआरओ को निर्देश दिए कि सेक्टर पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय बनाते हुए निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप वनरेबल एवं क्रिटिकलमतदेय स्थलों की मैपिंग सुनिश्चित की जाए। मतदेय स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं यथा बिजली, पानी, शौचालय, रैम्प इत्यादि व्यवस्थाएं पूरी की जाए। पिछले लोकसभा चुनाव जिन मतदेय स्थलों पर 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ है,

वहां पर ऐसे परिवार जो पोलिंग बूथ से बाहर निवास करते है, उनसे संपर्क करते हुए मतदान के लिए प्रेरित किया जाए। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद निर्धारित समयान्तराल पर की जाने वाली कार्रवाई के लिए आवश्यक सामग्री एवं संसाधन रखते हुए टीम गठित की जाए। पोलिंग पार्टियों के बूथ तक जाने और वापसी और ईवीएम सुरक्षा के संबंध में प्लान तैयार किया जाए। परिवहन व्यवस्था के लिए रूट चार्ट के साथ वाहनों का अधिग्रहण सुनिश्चित किया जाए।

ऐसे नागरिक जिनको 18 वर्ष पूर्ण हो गए है उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए। मतदान कार्मिकों को वोट देने के लिए पोस्टल बैलेट और ईडीसी की सम्मपूर्ण व्यवस्थाएं की जाए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने कार्यो का भली भांति अध्ययन कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि ना रहे। बैठक में अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, सभी तहसीलों से सहायक रिटर्निग अधिकारी एवं निर्वाचन व्यवस्थाओं से जुड़े सभी नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

Latest News

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...
error: Content is protected !!